सावन के दूसरे सोमवार को लेकर आगरा में यातायात व्यवस्था में बदलाव: दिल्ली से आने वाले वाहनों का बदला रूट, इन मार्गों पर ‘नो एंट्री’

आगरा, उत्तर प्रदेश: सावन के दूसरे सोमवार (22 जुलाई, 2025) को आगरा के बल्केश्वर मंदिर में आयोजित होने वाले मेले और सबसे बड़ी परिक्रमा यात्रा के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़े बदलाव किए हैं। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों पर पूजा और जलाभिषेक के अवसर पर बाहरी और आंतरिक यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। यह नई व्यवस्था 20 जुलाई (रविवार) की शाम 4 बजे से शुरू होकर कार्यक्रम समाप्त होने तक लागू रहेगी।


इन मार्गों पर रहेगी ‘नो एंट्री’

श्रावण मास के दूसरे सोमवार को निम्नलिखित प्रमुख मंदिरों और उनके आसपास के क्षेत्रों में कई मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों के लिए ‘नो एंट्री’ रहेगी:

  • श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर: राजपुर चुंगी तिराहा, फूल सैय्यद चौराहा, सुभाष चंद्र बोस मूर्ति चौराहा (माल रोड), कमिश्नर आवास के सामने से बालूगंज पुलिस चौकी चौराहा, बालूगंज चौराहा, छीपीटोला चौराहा, एस.बी.आई. तिराहा।
  • श्री रावली महादेव मंदिर: कलेक्ट्रेट तिराहा, पुलिस लाइन के सामने से तहसील चौराहा, रूई की मंडी चौराहा, भोगीपुरा चौराहा, पृथ्वीनाथ फाटक।
  • श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर: शंकरगढ़ की पुलिया, रामनगर की पुलिया, मारुति स्टेट चौराहा, बोदला चौराहा, ईंट की मंडी तिराहा, कारगिल पेट्रोल पंप तिराहा।
  • श्री कैलाश महादेव मंदिर: सिकंदरा तिराहा, खंदारी चौराहा।
  • श्री बल्केश्वर महादेव मंदिर: बल्केश्वर रोड, वाटरवर्क्स चौराहा, जीवनी मंडी चौराहा, बेलनगंज, छत्ता बाजार।
  • श्री मनः कामेश्वर महादेव मंदिर: हाथीघाट शमशान घाट चौराहा, विक्टोरिया पार्क तिराहा, पुरानी मंडी, ताजव्यू तिराहा, मुगल पुलिया, गोबर चौकी से श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर तक।

गैर-जनपदों से आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन

  • दिल्ली से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन: थाना रिफाइनरी क्षेत्रांतर्गत टाउनशिप चौराहा (स्वर्ण जयंती अस्पताल के सामने से) जनपद मथुरा पुलिस द्वारा डायवर्ट कर गोकुल बैराज से यमुना एक्सप्रेस-वे एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा।
  • जनपद हाथरस से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन: जनपद हाथरस पुलिस द्वारा डायवर्ट कर सिकंदराराऊ अथवा मथुरा की ओर भेजा जाएगा।

बाहरी डायवर्जन (विस्तार से)

  1. फिरोजाबाद से मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन: कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  2. मथुरा से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन: रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर मार्ग से इनर रिंग रोड होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  3. NH-19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास से कुबेरपुर कट के मध्य: भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  4. फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन: कुबेरपुर कट से इनर रिंग रोड से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  5. हाथरस की ओर से आने वाले भारी वाहन (फिरोजाबाद जाने वाले): खंदौली से मुड़ी चौराहा से एत्मादपुर से NH-19 होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  6. जलेसर (एटा) से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहन: मुड़ी चौराहे से एत्मादपुर या खंदौली होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  7. ग्वालियर से हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन: रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से तोरा, रमाडा, इनर रिंग रोड होकर यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  8. ग्वालियर से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन: रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड कुबेरपुर से एत्मादपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  9. ग्वालियर से जलेसर (एटा) की ओर जाने वाले भारी वाहन: रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड से एत्मादपुर से टुंडला होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  10. जयपुर से हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन: महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  11. जयपुर से फिरोजाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन: महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनer रिंग रोड से एत्मादपुर होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  12. जयपुर से जलेसर (एटा) की ओर जाने वाले भारी वाहन: महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड से एत्मादपुर से टुंडला होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  13. जयपुर से ग्वालियर एवं मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन: महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  14. फतेहाबाद रोड से ग्वालियर/जयपुर/मथुरा जाने वाले भारी वाहन: तोरा चौकी से एकता चौकी से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर चौराहा, ग्राम बाद से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  15. शमशाबाद से ग्वालियर जाने वाले भारी वाहन: दिगनेर पुलिया, रोहता नहर से सैंया होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  16. शमशाबाद से जयपुर / मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन: दिगनेर पुलिया, रोहता नहर से ग्राम बाद से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  17. रोहता नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, NH-19, रुनकता से लेकर कुबेरपुर कट, एत्मादौला, खंदौली, मुड़ी चौराहा, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी, मलपुरा एवं अन्य प्रवेश मार्ग: कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।
  18. टेढ़ी बगिया से जलेसर (एटा) और हाथरस जाने वाले मार्ग पर: भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  19. टेढ़ी बगिया से रामबाग चौराहे के मध्य: समस्त भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

आंतरिक डायवर्जन (शहर के भीतर)

  1. वाटर वर्क्स चौराहा एवं कमलानगर की ओर से बल्केश्वर मंदिर मेला क्षेत्र: सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
  2. वाटर वर्क्स चौराहा पर आने वाले छोटे वाहन: रोक-रोक कर निकाले जाएंगे।
  3. वाटर वर्क्स से जीवनी मंडी मार्ग: सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  4. गधापाड़ा तिराहा से जीवनी मंडी की तरफ: सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  5. सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा से गधापाड़ा की ओर: समस्त भारी/मध्यम एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। पालीवाल पार्क की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन भगवान टॉकीज से एम.जी. रोड होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  6. पालीवाल पार्क से जीवनी मंडी की तरफ: सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  7. अंबेडकर पुल एत्माद्दौला की तरफ से: किसी भी प्रकार का वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
  8. जीवनी मंडी चौराहा से: किसी भी प्रकार का वाहन यमुना किनारा हाथी घाट की तरफ नहीं जाएगा।
  9. दरेसी नं0-02 से: किसी भी प्रकार का वाहन मनःकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं जाएगा।
  10. चिम्मन पूड़ी चौराहा से: किसी भी प्रकार का वाहन दरेसी नं0-02 की तरफ नहीं जाएगा।
  11. विक्टोरिया पार्क तिराहा से पुरानी मंडी की तरफ: चार पहिया वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
  12. पुरानी मंडी चौराहा पर: दो पहिया चार पहिया वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा एवं पुरानी मंडी चौराहे से ताजव्यू तिराहा तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  13. मुगल पुलिया पर फतेहाबाद रोड की तरफ से आने वाले हल्के वाहन: रोक-रोक कर निकाले जाएंगे एवं मुगल पुलिया से गोबर चौकी तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  14. शमशाबाद रोड 100 फुटा मोड़ तिराहा से राजपुर चुंगी फूल सैय्यद चौराहा तक: समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। राजपुर चुंगी तिकोनियां से यातायात को अमर होटल तिराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
  15. फूलसैय्यद चौराहा से पी.डब्लू.डी. चौराहा की तरफ जाने वाले वाहन: होटल क्लार्क सिराज मार्ग से रोक-रोक कर डायवर्जन किया जाएगा।
  16. सुभाष चंद्र बोस मूर्ति चौराहे पर: वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
  17. सुभाष चंद्र बोस मूर्ति चौराहे से बालूगंज पुलिस चौकी चौराहे के मध्य: सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  18. बालूगंज पुलिस चौकी चौराहे पर: वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
  19. बालूगंज बाजार चौराहा एवं छीपीटोला चौराहा पर: वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
  20. छीपीटोला चौराहे से स्टेट बैंक तिराहे की ओर: सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  21. भगवान टॉकीज से पी.डब्लू.डी. चौराहे की ओर आने वाले चार पहिया वाहन: स्टेट बैंक तिराहे से रोक-रोक कर निकाले जाएंगे।
  22. पी.डब्लू.डी. चौराहा एवं सांई की तकिया चौराहा से रावली मंदिर की ओर: सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  23. स्टेट बैंक तिराहा से रावली, कलेक्ट्रेट तिराहा की ओर: आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  24. कलेक्ट्रेट तिराहा से तहसील चौराहा तक के मार्ग पर: सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  25. पंचकुईया चौराहा से तहसील चौराहा मार्ग पर: सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  26. तहसील चौराहा से भोगीपुरा चौराहा के मध्य: सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  27. शाहगंज डबल फाटक से रूई की मंडी चौराहा की तरफ: कोई वाहन नहीं आने दिया जाएगा।
  28. स्पीड कलर लैब चौराहा (कोठी मीना बाजार) से रूई की मंडी की तरफ: किसी भी वाहन को नहीं आने दिया जाएगा।
  29. सी.ओ.डी. तिराहा से भोगीपुरा चौराहा की तरफ: किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा।
  30. भोगीपुरा चौराहे से पृथ्वीनाथ फाटक के मध्य: सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  31. पृथ्वीनाथ फाटक से शंकरगढ़ की पुलिया व भोगीपुरा की तरफ: कोई वाहन नहीं जाने दिया जाएगा। यह सभी वाहन वायु विहार, अमरपुरा एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
  32. रामनगर की पुलिया से शंकरगढ़ की पुलिया तक: सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। एवं अन्य मार्गों पर जाने वाले वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
  33. रामनगर की पुलिया से मारुति स्टेट चौराहे तक: किसी भी प्रकार के वाहन को जाने नहीं दिया जाएगा।
  34. मारुति स्टेट चौराहे पर: वाहनों को रोक-रोक कर पास कराया जाएगा, एवं मारुति स्टेट से बोदला मार्ग पर सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  35. बोदला चौराहे पर: वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
  36. बोदला चौराहे से सिकंदरा की तरफ जाने वाले मार्ग पर: सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  37. कारगिल पेट्रोल पंप तिराहा से सिकंदरा तिराहा की तरफ जाने वाले मार्ग पर: सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
  38. सिकंदरा चौराहे पर: वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
  39. कैलाश मोड़ से कैलाश मंदिर तक: सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  40. खंदारी चौराहे पर: वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
  41. भगवान टॉकीज चौराहा पर: वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
  42. सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा पर: वाहनों को रोक-रोक कर निकाला जाएगा।
  43. गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा चौराहे की ओर: समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  44. आगरा से मथुरा की ओर जाने वाले हल्के वाहन: गुरुद्वारा गुरु का ताल आर.ओ.बी. से भावना टावर से पानी की टंकी तिराहा से करकुंज चौराहा से कारगिल पेट्रोल पंप से पश्चिमपुरी चौराहा से शास्त्रीपुरम आर.ओ.बी. से NH-19 होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  45. मथुरा से आगरा एवं फिरोजाबाद की ओर जाने वाले हल्के वाहन: फल मंडी सिकंदरा अंडरपास से यू-टर्न लेकर मंडी ढाबा के बराबर आशाराम बापू आश्रम के सामने रेलवे ओवर ब्रिज से यू.पी.एस.आई.डी.सी मार्ग से सिकंदरा आर.ओ.बी. के नीचे होकर करकुंज चौराहा से भावना टॉवर से मदिया कटरा से आर.बी.एस चौराहा एवं हरीपर्वत चौराहा से भगवान टॉकीज चौराहा होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
  46. परिक्रमा मार्ग पर: सभी प्रकार के भारी एवं हल्के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यात्रियों और स्थानीय निवासियों से अनुरोध है कि वे यात्रा से पहले इन यातायात परिवर्तनों को ध्यान में रखें और सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *