तेलंगाना SI भानु प्रकाश भ्रष्टाचार: ₹1.7 करोड़ के गोल्ड की हेराफेरी, सर्विस रिवॉल्वर भी किया गायब; ऑनलाइन बेटिंग में लाखों गंवाने वाले SI की पूरी कहानी
Telangana SI Bhanu Prakash Bhrashtachar: हैदराबाद SI भानु प्रकाश ने रिकवर 4 तोले सोना गिरवी रखा और सर्विस पिस्टल गायब कर दी। ऑनलाइन बेटिंग में ₹70 लाख गंवाने पर भ्रष्टाचार का आरोप।
हैदराबाद, तेलंगाना: हैदराबाद के अंबरपेट पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर (SI) भानु प्रकाश के भ्रष्टाचार ने पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है। उन पर चार तोले सोने की बरामदगी में हेराफेरी और सरकारी 9MM सर्विस पिस्टल गायब करने के दो गंभीर आरोप लगे हैं। जांच में खुलासा हुआ कि SI भानु प्रकाश ने रिकवर हुआ सोना पीड़ितों को लौटाने के बजाय गिरवी रख लिया।
भानु प्रकाश (2020 बैच के अधिकारी) को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
गोल्ड गिरवी रखकर उड़ाए पैसे
SI भानु प्रकाश चार तोले (लगभग 40 ग्राम) बेशकीमती सोने की चोरी के एक केस की जांच कर रहे थे।
-
धोखाधड़ी: SI भानु प्रकाश ने केस को जल्द बंद कराने के लिए लोक अदालत में दोनों पक्षों से बात की और मामला क्लोज भी करवा दिया। लेकिन केस बंद होने के बाद भी उन्होंने रिकवर सोना पीड़ितों को नहीं लौटाया।
-
हेराफेरी: जांच में खुलासा हुआ कि SI ने वह सोना अपने पास रख लिया और उसे गिरवी रखकर मोटी रकम हासिल कर ली।
सर्विस पिस्टल गायब होने की गुत्थी
सोने की हेराफेरी के बीच SI भानु प्रकाश पर एक और चौंकाने वाला आरोप सामने आया।
-
पिस्टल गुम: SI भानु प्रकाश ने थाने पहुंचकर यह दावा किया कि उनसे उनकी सरकारी 9MM सर्विस पिस्टल खो गई है। उनके ड्रॉवर की तलाशी लेने पर केवल बुलेट्स मिलीं, लेकिन पिस्टल कहीं नहीं मिली।
-
CCTV फुटेज: सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि रिकवर हुआ सोना उन्होंने खुद ड्रॉवर में रखा और फिर कुछ समय बाद वहीं से निकालकर ले गए। लेकिन पिस्टल के गायब होने पर वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं नहीं दे पाए।
ऑनलाइन बेटिंग की लत
जांच में भानु प्रकाश की निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले राज सामने आए।
-
आर्थिक दबाव: सूत्रों के मुताबिक, वे लंबे समय से ऑनलाइन बेटिंग के गंभीर शौकीन थे और इस लत में लगभग ₹70 लाख रुपये गंवा चुके थे। इसी आर्थिक दबाव के चलते उन्होंने सोने के दुरुपयोग और अन्य अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया।
-
नई नौकरी का बहाना: कुछ दिन पहले उन्होंने दावा किया था कि उन्हें आंध्र प्रदेश में ग्रुप-2 सरकारी नौकरी मिल गई है और वे स्टेशन से अपना सामान लेने आए थे। उसी दौरान पिस्टल गायब होने की बात उजागर हुई।
जांच एजेंसियां इस आशंका की भी जांच कर रही हैं कि क्या उन्होंने यह सरकारी पिस्टल किसी माफिया या बाहरी गिरोह को बेच दी है। फिलहाल टास्क फोर्स पुलिस रिकवर गोल्ड की हेराफेरी से जुड़े केस में SI भानु प्रकाश से पूछताछ कर रही है।