वाराणसी धोखाधड़ी शारीरिक शोषण: PM के संसदीय क्षेत्र में हैरतअंगेज घटना, बरेली की महिला ने लगाया रामनगर के युवक पर गंभीर आरोप

Varanasi Dhokhadhadi Sharirik Shoshan: बरेली की महिला ने रामनगर के हरमीत सिंह पर शादी का झांसा देकर सालों तक शारीरिक शोषण और धोखाधड़ी का आरोप लगाया। कचहरी में मारपीट भी हुई।

Nov 22, 2025 - 13:21
Nov 22, 2025 - 16:35
 0
वाराणसी धोखाधड़ी शारीरिक शोषण: PM के संसदीय क्षेत्र में हैरतअंगेज घटना, बरेली की महिला ने लगाया रामनगर के युवक पर गंभीर आरोप

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक महिला के साथ हैरतअंगेज धोखाधड़ी और शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। बरेली की रहने वाली एक पीड़िता ने वाराणसी के रामनगर निवासी एक व्यक्ति पर शादी का झांसा देकर वर्षों तक शारीरिक शोषण और आर्थिक धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह मामला उस समय और गरमा गया, जब पीड़िता को कचहरी परिसर के पास मारपीट का शिकार होना पड़ा।

पीड़िता ने वाराणसी पुलिस प्रशासन से न्याय मिलने की गुहार लगाई है।


ऐप पर हुई पहचान, शादीशुदा निकला आरोपी

पीड़िता प्रियंका लाल उर्फ प्रिया (निवासी बरेली, उत्तर प्रदेश) जो पटना, बिहार में कार्यरत हैं, ने बताया कि उनकी पहचान हरमीत सिंह उर्फ कौशल (पुत्र हरजीत सिंह, निवासी गोलाधार गवारा गली, रामनगर, वाराणसी) से हुई थी।

  • पहचान: पीड़िता ने बताया कि उनकी पहचान 10 दिसंबर 2021 को 'ट्रॉली मैडली' नामक ऐप के माध्यम से हुई थी।

  • धोखाधड़ी: हरमीत सिंह उर्फ कौशल ने बातचीत के दौरान खुद को अविवाहित बताया और शादी का झांसा देकर कई वर्षों तक पीड़िता का शारीरिक शोषण व आर्थिक धोखाधड़ी करता रहा।

  • खुलासा: समय बीतने के साथ पीड़िता को पता चला कि हरमीत सिंह उर्फ कौशल पहले से शादीशुदा है, तब तक काफी शोषण हो चुका था।


कचहरी में रोका गया और हुई मारपीट

पीड़िता ने बताया कि जब उन्होंने हरमीत सिंह पर शादी का दबाव बनाया और कानूनी कार्रवाई की कोशिश की, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़े।

  • मारपीट की घटना: दिनांक 19 नवंबर 2025 को समय करीब 11 बजे पीड़िता कानूनी कार्रवाई के लिए वाराणसी कचहरी में पुलिस कमिश्नर कार्यालय गई थीं। वहाँ पहले से मौजूद हरमीत सिंह उर्फ कौशल ने उन्हें प्रार्थना पत्र देने से मना किया।

  • जान पर हमला: जब पीड़िता वापस आ रही थी, तभी जिला प्रोवेशन कार्यालय के पास घात लगाए हरमीत सिंह, उनके घर के लोगों और कुछ अज्ञात लोगों ने पीड़िता के साथ मारपीट की। उन्होंने माँ-बहन की भद्दी-भद्दी गालियाँ दीं और पीड़िता के सर के बाल पकड़कर जमीन पर पटक कर घसीटा

  • धमकी: आस-पास के लोगों द्वारा बीच-बचाव किए जाने पर पीड़िता की जान बच पाई। जाते समय हरमीत सिंह और उसकी पत्नी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी और कहा, "अपना शिकायत पत्र वापस ले लो नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा।"

पीड़िता ने वाराणसी पुलिस प्रशासन से इस गंभीर मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।