आज का राशिफल (Monday, 1 December 2025)
Aaj Ka Rashifal 1 December 2025: मेष को धन लाभ। कर्क को बड़ी उपलब्धि। धनु को नई नौकरी का बुलावा। मिथुन, सिंह, कुंभ के लिए आज का दिन बेहतर। जानें सभी राशियों का हाल।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। काम को लेकर मेहनत अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आप हिम्मत नहीं हारेंगे। आप किसी नए काम को करने की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में जुटेंगे, जिससे उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी। नौकरी में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा और लेनदेन किसी पर आंख बंदकर भरोसा करके न करें।
वृष राशि (Taurus)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने कामों को पूरी मेहनत और ईमानदारी से करेंगे और आपके अनुभवों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आप किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें। आपकी कला और कौशल में भी सुधार आएगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज न करें। कार्यक्षेत्र में किसी काम को लेकर असमंजस की स्थिति हो, तो आप उसको लेकर पूरा धैर्य दिखाएं। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको काम को लेकर कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छी सफलता हासिल होगी। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल बनी रहेगी, जिससे आपको थोड़ी टेंशन भी रहेगी। आप थोड़ा धैर्य बनाकर ही कामों को करें। किसी से कोई वादा सोच समझकर करें। अपने कामों को कल पर टालने से बचें। धन को लेकर आप किसी से समझौता बिल्कुल न करें, क्योंकि आपके उस धन के वापस मिलने की संभावना बहुत कम है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा, क्योंकि इससे आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। यदि आपका कोई सरकारी काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है। आज आपको किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान देगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल शुभ रहेगा। राजनीति में आपको कामों से एक अच्छी पहचान मिलेगी।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए योजना बनाकर चलने के लिए रहेगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप सरकारी योजनाओं में धन लगाएंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता मिलेगी। वाहनों की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ने की संभावना है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलें। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपके कुछ विरोधी आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आप अपने प्रभाव से लोगों को कम दिखाने की कोशिश करेंगे। आपको किसी काम को लेकर यदि कोई तनाव था, तो वह भी दूर होगा। संतान के करियर को लेकर आपको टेंशन हो सकती है। आप अपनी आंखों का खास ख्याल रखें, क्योंकि आपकी कोई पुरानी समस्या उभरेगी। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी और किसी नई नौकरी के लिए आपको बुलावा आ सकता है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने में काफी धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। पारिवारिक रिश्तों में एकता बनी रहेगी। आप किसी अजनबी के साथ पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें। किसी घर, मकान आदि की खरीदारी के लिए आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कामों से एक नई पहचान मिलेगी, लेकिन आपकी कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। आप अपने धन और समय दोनों का सदुपयोग करें। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलना होगा, क्योंकि कुछ आपके मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा। आप अपनी संतान को कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको कुछ नए संपर्कों से भी लाभ मिलेगा। बिजनेस में रुकी हुई डील फाइनल होने से आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी।
मीन राशि (Pisces)
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आपका बिजनेस पहले से बेहतर होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। धन को लेकर यदि कोई समस्या आपको परेशान कर रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। भाई व बहनों के साथ से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा।