आज का राशिफल (Tuesday, 2 December 2025)
Aaj Ka Rashifal 2 December 2025: वृष को धन लाभ। मिथुन को नया पद। कन्या को बड़ी उपलब्धि। सिंह को आंखों का ख्याल रखना होगा। जानें सभी 12 राशियों का आज का हाल।
मेष राशि (Aries)
आज आपको अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलना होगा। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप कुछ कामों को लेकर त्याग करेंगे, लेकिन यदि कोई शारीरिक समस्या महसूस हो, तो उसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। आप अपने आर्थिक मामलों में सोच-विचारकर आगे बढ़ेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी सरकारी योजना में भाग लेने का मौका मिलेगा।
वृष राशि (Taurus)
आज आप अपनी आय को बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। आप शेयर मार्केट में अच्छा इन्वेस्टमेंट करेंगे, जो आने वाले समय में आपको बेहतर लाभ देगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छी स्कीम मिलेगी। आप मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे, जिससे आपके काम आसानी से पूरे होंगे। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। आपको अपने कारोबार में पूरा फोकस बनाए रखना होगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपके करियर में चल रही समस्या दूर होंगी। आपके बॉस आपके अच्छे कामों से खुश होकर आपको कोई नया पद देने की बात कर सकते हैं। आप अपनी संतान की फरमाइश पर कोई नया वाहन लेकर आ सकते हैं। आप अपने किसी पुराने लेनदेन को लेकर परेशान रहेंगे। किसी नई जॉब के लिए ट्राई करें तो वह भी आपको मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
आज आप अपने आसपास रह रहे लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने कामों में धैर्य और साहस से आगे बढ़ेंगे। मित्रों का समर्थन आप पर बना रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में थोड़ी मेहनत करनी होगी, तभी वह किसी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल बनी रहेगी। आप किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल न दिखाएं। व्यापार में भी आपको अपनी आंखों का ख्याल रखना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। संतान से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आर्थिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। दांपत्य जीवन में कुछ समस्याएं थीं, तो आप उन्हें मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से भी टीम वर्क के जरिए काम करके पूरे हो सकेंगे। आपके बॉस से आपको काम को लेकर शाबाशी मिल सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। कामों में आप पूरा अनुशासन दिखाएंगे। आप किसी के तर्क-वितर्क में न पड़ें। किसी काम में उसके नीति-नियमों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। आप अपने करीबियों के साथ समय बिताएंगे। आपकी किसी बात से बॉस काफी खुश रहेंगे। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगी।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। पारिवारिक विषयों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड न रहें। अति उत्साहित होकर यदि आप किसी काम को करेंगे, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपको वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा और किसी पुरानी गलती को लेकर आपको पछतावा होगा। माताजी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ बनी रहेगी।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। आप बड़ों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचें। जो लोग शेयर मार्केट अथवा लॉटरी में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वह किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत अवश्य करें। आपको काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा, नहीं तो आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आपके जीवन स्तर में सुधार आएगा। आपको अपनी भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आज आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। बिजनेस में भी कुछ उतार-चढ़ाव के बाद आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आप नौकरी में किसी अजनबी पर थोड़ा सोच समझकर भरोसा करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई पुराना लेनदेन समाप्त होगा।
मीन राशि (Pisces)
आज आप अपने सभी कामों में तेजी से आगे बढ़ेंगे और आप अपने बॉस का भरोसा जीतने में भी कामयाब रहेंगे। आपको अपने किसी रुके हुए काम को पूरा करने से काफी खुशी होगी। जीवनसाथी भी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे। आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। संतान को पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कोई समस्या थी, तो वह दूर होती दिख रही है। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।