वनिता पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सी.बी.एस.ई. ईस्ट जोन ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप में जीते 11 पदक, चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

सी.बी.एस.ई. ईस्ट जोन ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप में वनिता पब्लिक स्कूल वाराणसी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 पदक जीते। चार खिलाड़ियों का चयन आगामी सी.बी.एस.ई. राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

Aug 24, 2026 - 15:13
 0
वनिता पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने सी.बी.एस.ई. ईस्ट जोन ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप में जीते 11 पदक, चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

वाराणसी। सी.बी.एस.ई. ईस्ट जोन ताइक्वाण्डो चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 21 अगस्त 2026 तक बी.पी.एम.जी. पब्लिक स्कूल, सुरियावां, भदोही के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में 250 विद्यालयों के करीब 1900 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में वनिता पब्लिक स्कूल, लहुराबीर, वाराणसी के 26 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, दो रजत और सात कांस्य सहित कुल 11 पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

स्वर्ण पदक जीतने वालों में शौर्य सिंह और सिद्धिमा सिंह शामिल रहे। वहीं हंशिका पाल धनगर और नमन केशरी ने रजत पदक हासिल किया। कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में जागृति जायसवाल, नमामि यादव, संस्थिता यादव, धीरज कुमार, आर्यन यादव, प्रत्यूष चंदेल और आर्यन सिंह शामिल हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आभा सिंह ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से विद्यार्थी खेल के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं।

प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम के प्रशिक्षक श्री नन्दलाल जायसवाल तथा टीम मैनेजर श्रीमती प्रीति द्विवेदी रहीं। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

सबसे खास उपलब्धि यह रही कि हरियाणा के हिसार में आयोजित होने वाली आगामी सी.बी.एस.ई. राष्ट्रीय ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता के लिए विद्यालय के चार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और सभी ने चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

विजेता खिलाड़ियों की सूची

शौर्य सिंह — स्वर्ण पदक

सिद्धिमा सिंह — स्वर्ण पदक

हंशिका पाल धनगर — रजत पदक

नमन केशरी — रजत पदक

जागृति जायसवाल — कांस्य पदक

नमामि यादव — कांस्य पदक

संस्थिता यादव — कांस्य पदक

धीरज कुमार — कांस्य पदक

आर्यन यादव — कांस्य पदक

प्रत्यूष चंदेल — कांस्य पदक

आर्यन सिंह — कांस्य पदक