पंडित प्रवीण मिश्रा को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर हर्ष, शुभचिंतकों ने दी बधाई

पंडित प्रवीण मिश्रा को केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर समाज के लोगों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उनके नेतृत्व में युवा मंच को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई।

Oct 3, 2026 - 18:45
 0
पंडित प्रवीण मिश्रा को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर हर्ष, शुभचिंतकों ने दी बधाई

वाराणसी। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच में पंडित प्रवीण मिश्रा को राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व सौंपे जाने पर समाज के लोगों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

समाज के लोगों ने विश्वास जताया कि पंडित प्रवीण मिश्रा अपने अनुभव, सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण के माध्यम से युवा मंच को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। साथ ही युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा समाज के हित में सकारात्मक पहल को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पंडित प्रवीण मिश्रा को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर केंद्रीय ब्राह्मण महासभा से जुड़े पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

सम्पन्न भारत न्यूज़ परिवार की ओर से भी पंडित प्रवीण मिश्रा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।