दैनिक राशिफल (18 नवंबर 2025): जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal (18 November 2025): मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल। जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान।

Nov 18, 2025 - 10:47
 0
दैनिक राशिफल (18 नवंबर 2025): जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

मेष राशि: आज का राशिफल

आज आपकी माताजी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी, क्योंकि आपका जो मन में आएगा, वह करेंगे, जिससे उन्हें कोई ठेस पहुँच सकती है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि उनकी खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपके मन में काम को लेकर भी नए-नए आइडिया आएंगे, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृष राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहेगा। आज आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी, और यदि आपने कोई परीक्षा दी थी, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों के लिए दिन बेहतर रहेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो पाएगी। प्रॉपर्टी डीलर का काम आपको अच्छा लाभ देगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें।

मिथुन राशि : आज का राशिफल

आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी, और आप अपने भाई-बहनों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। कोई कानूनी मामला यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा न करें। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी, लेकिन आपकी क्रोध करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य नाराज रहेंगे।

कर्क राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और बिजनेस भी पहले से बेहतर चलेगा, जो आपको खुशी देगा। हालांकि, आपके पिताजी की सेहत में गिरावट आने की संभावना है, और किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप फिर भी धैर्य और संयम बनाए रखें। यदि आपने किसी जरूरतमंद की मदद की, तो वह आपकी मदद के लिए आगे अवश्य आएंगे।

सिंह राशि: आज का राशिफल

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको प्रॉपर्टी में अच्छे लाभ मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी शारीरिक समस्या को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिससे राजनीति में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा। आपको किसी बड़े नेता से मिलने का मौका भी मिल सकता है।

कन्या राशि: आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। आपको अपनी किसी गलती को लेकर भागदौड़ बनी रहेगी। आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जो आपकी समस्या का कारण बनेंगे। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आप अपने भाई व बहनों की भावनाओं का सम्मान करें और यदि आपको किसी की कोई बात बुरी लगे, तो आप उसको लेकर उससे बातचीत अवश्य करें।

तुला राशिः आज का राशिफल

आज आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। अपने कामों को लेकर आपको थोड़ा स्ट्रिक्टनेस दिखानी होगी, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे। आप काम को लेकर कोई गलती कर सकते हैं, जिससे आपके साथी आपसे नाराज रहेंगे। आप घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू करने की प्लानिंग कर सकते हैं।

वृश्चिक राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी होगी। आपको परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को भी मिल बैठकर दूर करना होगा। आप खानपान को लेकर लापरवाही बिल्कुल न बरतें, कोई पुरानी समस्या आपकी उभर सकती है। आज आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाएंगे। शेयर मार्केट अथवा लॉटरी आदि में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

धनु राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने पिताजी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। यदि कोई काम को लेकर कोई सुझाव दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। गलत खानपान से बचें, नहीं तो आपकी पेट संबंधित समस्या बढ़ेंगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यो में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपको अपने आसपास में किसी लड़ाई-झगड़े में पड़ने से बचना होगा। किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने से आपकी छवि और निखरेगी और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप अपनी संतान के मनमौजी स्वभाव को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, क्योंकि वह आपको बहलाने-फुसलाने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशिः आज का राशिफल

आज आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा, और आपको कोई साइड इनकम भी मिलने की संभावना है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगी। आप किसी से मांगकर वाहन न चलाएं, क्योंकि अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्च बढ़ेगा और आपकी टेंशन भी बढ़ सकती है। आप किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशिः आज का राशिफल

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप किसी अजनबी पर भरोसा न करें। आज जीवनसाथी और आपके बीच कोई कहासुनी बढ़ सकती है, इसलिए थोड़ा संयम बनाए रखें। नौकरी में यदि आपको कई काम मिले, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल न करें। माताजी की सेहत में गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी अपने किसी सहयोगी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है।