आज का राशिफल (Thursday, 27 November 2025)
Aaj Ka Rashifal 27 November 2025: वृष और मीन को धन/लाभ। मिथुन को विदेश जाने का मौका। कर्क को खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। जानें सभी 12 राशियों का आज का हाल।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, आपके साथी से रिश्ते बेहतर होंगे। दोनों की बॉन्डिंग बहुत अच्छी होगी। हालांकि, बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव रहने से आप थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे। किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें और अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलें। यदि किसी से धन उधार लिया था, तो वह वापस मांग सकते हैं।
वृष राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में भी आपकी कोई अच्छी डील फाइनल होगी और आपकी मेहनत रंग लाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। सामाजिक कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी और एक नई पहचान मिलेगी। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आप अपनी प्रतिभा दिखाकर कार्यक्षेत्र में लोगों को हैरान करेंगे। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपकी कला में निखार आएगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके मन की इच्छा पूरी हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
आज आपके मन में उलझनें रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। पारिवारिक वाद-विवाद आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। आप अपनी माताजी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। सरकारी काम यदि अटका हुआ था, तो उसे भी पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। आपको अपनी आवश्यकताओं के अनुसार खर्च करना बेहतर रहेगा। आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे कामों से प्रोत्साहन मिलेगा। आपको शेयर मार्केट आदि में धन लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने प्रत्येक कामों को समय से करने की कोशिश करेंगे। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपको उनके मन में चल रही उलझनों को भी दूर करने का मौका मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन आपके लिए समझदारी से काम करने के लिए रहेगा, इसलिए आपको पार्टनरशिप थोड़ा देखकर करनी होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जो आपको खुशी देगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहना होगा। आप अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला चुकता होगा।
तुला राशि (Libra)
आज के दिन आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने की जरूरतों पर पूरा ध्यान देंगे। कोई धन से संबंधित मामला आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप किसी दूसरे पर अपने कामों को लेकर डिपेंड न रहें, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। अत्यधिक मेहनत के कारण आपको थकान का अनुभव होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़े परेशानी में आ सकते हैं। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। यदि आपकी कोई गलती परिवार में सदस्यों के सामने उजागर हुई, तो आपको उसके लिए माफी मांगनी पड़ सकती है।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर उत्साहित रहेंगे और प्रेम संबंधों की नई शुरुआत होगी, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर टेंशन में आ सकते हैं, इसलिए आप योग और व्यायाम का सहारा अवश्य लें। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। यदि कोई पुरानी बीमारी फिर से समस्या दे रही थी, तो उसमें आपको सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। पारिवारिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होगा। आपको अपने कामों को धैर्य और संयम से निपटाने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो बाद में आपको उसको लेकर पछतावा होगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप सामाजिक कामों से जुड़कर नाम कमाएंगे और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। प्रेम संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आप उससे अपने प्रेम का इजहार कर सकते हैं। कुछ महत्वपूर्ण खर्च आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी और आप एक दूसरे के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी। नौकरी में आपको कुछ काम को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी आपके किसी जूनियर की मदद से दूर होती दिख रही है। भाग्य का दृष्टिकोण आप पर बना रहेगा, इससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।