संविधान दिवस HIV AIDS जागरूकता: लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन ने मनाया संविधान दिवस, 'हम भारत की नारी हैं' नारे के साथ जेंडर हिंसा और HIV/AIDS पर किया जागरूक

Samvidhan Diwas HIV AIDS Jagrukta: वाराणसी में संविधान दिवस पर लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन द्वारा 16 दिवसीय जागरूकता अभियान। जेंडर हिंसा और HIV/AIDS भ्रांतियों के खिलाफ लोगों को किया गया जागरूक।

Nov 26, 2025 - 16:53
Nov 26, 2025 - 16:55
 0
संविधान दिवस HIV AIDS जागरूकता: लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन ने मनाया संविधान दिवस, 'हम भारत की नारी हैं' नारे के साथ जेंडर हिंसा और HIV/AIDS पर किया जागरूक

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन एवं बनारस नेटवर्क फाॅर पाॅजिटिव पीपुल्स लिविंग विथ HIV/AIDS सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे 16 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत, आज संविधान दिवस के मौके पर मुख्य कार्यालय पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का दोहरा उद्देश्य जेंडर आधारित हिंसा को रोकना और HIV/AIDS के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना था।


???????? संविधान की स्थापना और उद्देश्यिका पर चर्चा

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन की सह निदेशका बैजंती पटेल जी ने की।

  • संविधान का ज्ञान: फाउंडेशन के वित्त निदेशक श्री शनिकुमार रंजन जी ने संविधान की संस्थापना और उद्देश्यिका (Preamble) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

  • भागीदारी: इस कार्यक्रम में कुल 46 महिला, पुरुष एवं बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिन्होंने अपने अधिकारों और सामाजिक जागरूकता पर चर्चा की।


नारों के साथ जागरूकता

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जेंडर आधारित हिंसा को रोकने और HIV/AIDS को लेकर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए जोरदार नारे लगाए:

  • महिला सशक्तिकरण के नारे: "हम भारत की नारी हैं, फूल नहीं चिंगारी हैं", "कल की सीता आज की नारी, नहीं रहेगी अब बेचारी", "महिलाओं ने कर दिया कमाल, चूल्हे से पहुंचीं चौपाल" और "जेंडर हिंसा बंद करो"।

  • HIV/AIDS जागरूकता के नारे: "युवा पीढ़ी आगे आये, HIV/AIDS को दूर भगाएं", और "श्री लक्ष्मीकुण्ड ने ठाना है HIV/AIDS को हराना है"।

कार्यक्रम का संचालन श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन के परियोजना कोऑर्डिनेटर गौतम  ने किया और धन्यवाद ज्ञापन नीता देवी ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बनारस नेटवर्क से संतोष कुमार, साधना और लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन से मनोज कुमार, मीना, विकास कुमार, ईश्वरलाल, और आशीष जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।