Varanasi News: पकड़िया के बाबा जी का विशाल भंडारा 15 जनवरी को; आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' होंगे मुख्य अतिथि

वाराणसी के लंका में मकर संक्रांति पर नादान परिंदे साहित्य मंच और पैपरिका रेस्टोरेंट द्वारा खिचड़ी व हलवा वितरण किया गया। डॉ. सुबाष चन्द्र ने बताया खिचड़ी का महत्व।

Jan 16, 2026 - 11:08
Jan 16, 2026 - 11:31
 0
Varanasi News: पकड़िया के बाबा जी का विशाल भंडारा 15 जनवरी को; आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' होंगे मुख्य अतिथि

वाराणसी। धर्मनगरी काशी के पकड़िया क्षेत्र में स्थित बाबा जी के दरबार में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। 15 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति ने एक पत्रकार वार्ता के माध्यम से कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की।

पंचामृत स्नान और भव्य आरती से होगा शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत बाबा के भव्य श्रृंगार और पूजन के साथ होगी। बाबा को पंचामृत से स्नान कराया जाएगा, जिसके बाद मंदिर की आकर्षक सजावट और महाआरती का आयोजन होगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य मकर संक्रांति के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराना और समाज में सेवा भाव को जागृत करना है।

प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

विशाल भंडारे के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र 'दयालु' उपस्थित रहेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में अजीत जैन, अनमोल जैन, संतोष अग्रवाल और आसिम भाई शिरकत करेंगे।

संक्रांति का मुहूर्त और महत्व

आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष मकर संक्रांति का प्रवेश 14 जनवरी 2026 को रात्रि 9:35 बजे हो रहा है। इसके 12 घंटे का पुण्य काल रहने के कारण, उदया तिथि के अनुसार मुख्य उत्सव और विशाल भंडारा 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को दिन में आयोजित किया जाएगा।

इनका रहा विशेष सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज जायसवाल (नेता जी), गजेंद्र त्रिपाठी, संदीप पाण्डेय, गौरव त्रिपाठी, गंभीर नीरज श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, विजय शर्मा, मोनू वर्मा, राजकुमार खन्ना, और समस्त भक्तगण सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।