असबालपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 159 लोगों की जांच; 21 टीबी संदिग्ध चिन्हित

असबालपुर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 159 लोगों की जांच की गई। 21 टीबी संदिग्ध, 17 मधुमेह और 11 उच्च रक्तचाप के संभावित मरीज चिन्हित कर उपचार के लिए पीएचसी पिंडरा भेजा गया।

Jun 18, 2026 - 13:17
 0
असबालपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 159 लोगों की जांच; 21 टीबी संदिग्ध चिन्हित

संपन्न भारत न्यूज | पिंडरा, वाराणसी

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय विशेष अभियान के 86वें दिन ग्राम सभा असबालपुर में निःशुल्क डिजिटल एक्स-रे, उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान संघ संरक्षक एवं ग्राम प्रधान असबालपुर रामजग पटेल तथा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बसंत लाल पटेल ने स्वयं एक्स-रे जांच कराकर किया। इस दौरान ग्राम प्रधान रामजग पटेल ने स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

शिविर के समापन अवसर पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव द्विवेदी ने बताया कि अभियान की समाप्ति के बाद भी क्षेत्र में नियमित रूप से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की योजना है, ताकि प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत के संकल्प को धरातल पर उतारा जा सके। वहीं श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन के परियोजना समन्वयक गौतम ने भविष्य में भी ब्लॉक क्षेत्र में आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

शिविर में कुल 159 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान 21 टीबी संदिग्ध, 17 संभावित मधुमेह मरीज तथा 11 संभावित उच्च रक्तचाप के मरीज चिन्हित किए गए। सभी चिन्हित लोगों को आगे की जांच और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा भेजा गया।

अभियान की सफलता में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष बसंत लाल पटेल की सक्रिय भूमिका रही, जिसके कारण निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सका।

शिविर में एआरओ अनिल पांडे, बीपीएम रीना करोसिया, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक जगदीश नारायण सिंह, राजेश कुमार, सीएचओ सचिन कटरा, सुजीत वर्मा, पीरामल फाउंडेशन की सोनाली एवं संगीता, श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन के विकास, ईश्वर लाल, मनोज कुमार एवं पूजा, एचएलएफपीपीटी के चंद्रशेखर, सीवी अहमद, नंदिनी पटेल, एक्स-रे टेक्निशियन दीपक, समाजसेवी सरोज कुमार, आशा कार्यकर्ता पुष्पा पटेल तथा टीबी चैंपियन अनीता देवी सहित अनेक स्वास्थ्यकर्मियों और स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।