चिल्ला एलिवेटेड रोड निर्माण अपडेट: खत्म होगा दिल्ली-नोएडा रोड पर लगने वाला जाम, मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक 35% काम पूरा; जानें कितना हुआ काम?
Chilla Elevated Road Nirman Update: दिल्ली-नोएडा को जोड़ने वाले चिल्ला एलिवेटेड रोड का 35% काम पूरा। ₹892 करोड़ की लागत से बन रही यह सड़क मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक जाम खत्म करेगी।
नोएडा/दिल्ली: दिल्ली और नोएडा को सीधे जोड़ने वाली चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना ने एक बार फिर गति पकड़ ली है। तकनीकी समस्याओं के कारण काम रुकने के बाद, अब उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा ₹892 करोड़ की लागत से बन रही इस महत्वपूर्ण सड़क पर पिलर निर्माण, फाउंडेशन और गिर्डर लॉन्चिंग का काम तेजी से चल रहा है।
नोएडा प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक विजय कुमार रावल ने बताया कि यह एलिवेटेड रोड मयूर विहार से महामाया फ्लाईओवर तक जाम से बड़ी राहत देगी। अब तक इस परियोजना का करीब 35 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसे दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
परियोजना की प्रगति और लागत
-
शुरुआत: परियोजना को कैबिनेट से जून-2023 में मंजूरी मिली, और एजेंसी का चयन कर मार्च (2024 के अंत में) में काम तेजी से शुरू कराया गया।
-
लागत और निगरानी: चिल्ला एलिवेटेड रोड का निर्माण ₹892 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। खर्च और मॉनिटरिंग नोएडा प्राधिकरण की देखरेख में चल रही है।
-
वर्तमान काम: पिलर निर्माण, फाउंडेशन, सर्विस रोड का री-अलाइनमेंट और गिर्डर लॉन्चिंग जैसे महत्वपूर्ण हिस्सों पर तेजी से काम जारी है।
लाखों लोगों को राहत और सीधी कनेक्टिविटी
इस एलिवेटेड रोड के तैयार होने से लाखों लोगों को समय और परेशानी से निजात मिलेगी।
-
जाम से मुक्ति: यह सड़क चिल्ला बॉर्डर से लेकर नोएडा में महामाया फ्लाईओवर तक रोजाना लगने वाले लंबे जाम को खत्म करेगी, खासकर मायावती द्वारा बनाए गए अंबेडकर पार्क के सामने वाली सड़क पर।
-
नोएडा एयरपोर्ट: यह एलिवेटेड रोड मयूर विहार और पूर्वी दिल्ली से आने वाले वाहनों को सीधी नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे तक पहुंचाएगी। इससे जेवर में बनने वाले नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तक आना-जाना भी बेहद आसान हो जाएगा।
-
फायदे: यातायात दबाव कम होगा, ईंधन और समय की बचत होगी, साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियां और कनेक्टिविटी बढ़ेगी।
चिल्ला एलिवेटेड रोड निर्माण अपडेट के अनुसार, इस परियोजना के निर्धारित समय सीमा में ही पूरा होने की उम्मीद है।