दिल्ली प्रदूषण पर CM का बयान: "यह समस्या हमें 'दहेज में मिली है', ऑड-ईवन सिर्फ़ जनता को परेशान करने की रणनीति थी"

Delhi Pollution Par CM Ka Bayaan: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली प्रदूषण को 'दहेज में मिली समस्या' बताया। ऑड-ईवन को अप्रभावी बताते हुए कहा, 'पिछली सरकारों ने जनता को परेशान किया'।

Nov 22, 2025 - 12:48
 0
दिल्ली प्रदूषण पर CM का बयान: "यह समस्या हमें 'दहेज में मिली है', ऑड-ईवन सिर्फ़ जनता को परेशान करने की रणनीति थी"

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में बढ़ते ज़हर और प्रदूषण की गंभीर स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण संकट, कूड़े के पहाड़ों और टूटी सड़कों को "दहेज में मिली समस्याएं" करार दिया। CM गुप्ता ने पिछली सरकारों की प्रदूषण नियंत्रण की नीतियों, ख़ासकर ऑड-ईवन को अप्रभावी बताते हुए आरोप लगाया कि समाधान देने की बजाय जनता को जानबूझकर परेशानी में डाला गया।


"11 और 15 साल वाली सरकारें आईं-गईं, समस्या वहीं रही"

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण कितना बड़ा मुद्दा है, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने पुरानी सरकारों पर तंज कसते हुए कहा:

  • विरासत में मिली समस्याएँ: "दिल्ली की कई पुरानी समस्याएं हमें दहेज में मिली हैं, चाहे वह कूड़े के पहाड़ हों, टूटी हुई सड़कें हों या प्रदूषण की स्थिति। 11 साल वाली सरकार आई और चली गई, 15 साल वाली सरकार भी आई-गई, लेकिन समस्याएं वहीं की वहीं रहीं।"

  • ऑड-ईवन पर सवाल: उन्होंने पिछली सरकारों के ऑड-ईवन फॉर्मूले को विफल बताया। उन्होंने पूछा, "जरा याद कीजिए, पिछली सरकारों ने प्रदूषण के लिए क्या किया था? बस एक ऑड-ईवन और उससे भी क्या फर्क पड़ा? क्या जनता को तकलीफ में डालकर, आपातकाल जैसे हालात बनाकर समस्या का समाधान होता है?"


हमारी सरकार ने 'मदर की तरह' काम किया

CM रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार के काम करने के तरीके को 'मां' की भावना से जोड़ा और बताया कि सत्ता में आते ही उन्होंने विरासत में मिली समस्याओं पर काम शुरू किया।

  • वॉटर लॉगिंग: उन्होंने कहा कि पहले मिंटो ब्रिज और आईटीओ पर पानी भरना हर साल की कहानी थी, लेकिन इस बार जलभराव की खबरें नहीं आईं, क्योंकि उनकी सरकार ने 40 साल पुरानी लेगेसी प्रॉब्लम पर काम किया।

  • मां की तरह सरकार: "सरकार एक मां की तरह होती है। उसे हर नागरिक का ख्याल रखना होता है और हम इसी भावना से दिल्ली को बेहतर, साफ और सुरक्षित बनाने का काम कर रहे हैं।"

  • क्लाउड सीडिंग प्रयास: उन्होंने बताया कि वैज्ञानिकों की सलाह पर क्लाउड सीडिंग की कोशिश की गई थी, भले ही वह सफल नहीं हो पाई।


विपक्ष पर 'बेरोजगार' होने और 'पेड कैंपेन' का आरोप

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर नकारात्मक राजनीति करने और अविश्वास जताने का आरोप लगाया।

  • आरोपों की राजनीति: उन्होंने कहा, "विपक्ष के पास तो करने के लिए कुछ काम ही नहीं है। उनके पास सिर्फ आरोप लगाने के अलावा कुछ बचा नहीं, इसलिए आज वे बेरोजगार जैसे हो गए हैं।"

  • केजरीवाल पर तंज: उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल साहब तो गायब हो गए लापता हैं। उनकी हर योजना पर CAG लगानी पड़ा, स्कूल हों, अस्पताल हों या प्रदूषण—हर जगह जवाब मांगा जा रहा है।


प्रदूषण के असली कारण और समाधान

CM रेखा गुप्ता ने प्रदूषण के अन्य प्रमुख कारणों को चिन्हित किया और चरणबद्ध समाधान की बात कही:

  • प्रमुख कारण: कूड़ा और लकड़ी का जलना, झुग्गियों में कच्चे चूल्हों पर खाना बनाया जाना, जिससे भारी मात्रा में धुआं उठता है।

  • भविष्य की योजना: उन्होंने बताया कि इस समस्या का समाधान छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर, चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा और 2026 तक दिल्ली की 100 फीसद बसें इलेक्ट्रिक होंगी।