77वीं गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय परिसर में दिखी अभूतपूर्व रचनात्मकता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार
वाराणसी BSA अनुराग श्रीवास्तव की पहल पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बेसिक शिक्षा के ब्लॉक टॉपर्स को सम्मानित किया। BSO परिसर में बनेगा नया मीटिंग हॉल।
आज दिनांक 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवनियुक्त जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनुराग श्रीवास्तव ने अभूतपूर्व पहल करते हुए अपने कार्यालय परिसर में गणतंत्र दिवस को उत्सव के रूप में मनाते हुए पूरे जनपद के बेसिक शिक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। साथ ही बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीतों पर लोक नृत्य व नाटक के माध्यम से विविध विषयों पर कार्यक्रम कर प्रस्तुति दी गयी तथा बच्चों द्वारा रैली निकाली गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार (आई.ए.एस.) वाराणरी द्वारा कक्षा 05 व 08 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले प्रत्येक ब्लाक से एक-एक बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी महोदय के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया गया।
उक्त अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री जी के विजन से प्रेरित है, जिसमें जिले के बेसिक शिक्षा के विद्यालयों के बच्चों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम और संविधान के मूल्यों के प्रति समर्पित होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से एक नवाचार पहल किया गया।
आगामी 15 अगस्त और गांधी जयंती पर भी छात्रों सहित सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। ऐसे पहल पूरे जनपद में शैक्षिक वातावरण को समावेशी और प्रेरक बनाए रखने के उद्देश्य की जा रही है।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने इस नवाचार पहल के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को बधाई देते हुए सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उन्हें ईमानदारी से पढ़ाई के साथ जीवन के हर क्षेत्र में मेहनत करने की सीख दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिला बेसिक शिक्षा परिसर में एक मीटिंग हाल के निर्माण कार्य की सहमति प्रदान की, जिस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारियों ने खुशी जताई।
उक्त अवसर पर विशिष्ठ अथिति के रूप में मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) वाराणसी मण्डल, वाराणसी, जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी, निदेशक राज्य हिन्दी संस्थान उ०प्र० वाराणसी, प्रधानाचार्य राजकीय क्विंस इण्टर कालेज, लहूराबीर वाराणसी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समग्र शिक्षा तथा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी जनपद वाराणसी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव द्वारा की गयी। कार्यक्रम संचालन आशुतोष मिश्र द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर एच०डी०एफ०सी० बैंक के प्रतिनिधि संतोष कुमार एवं डिटाल बनेगा स्वस्थ इण्डिया कार्यक्रम के को-आर्डिनेटर उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर स्वच्छता से सम्बन्धित उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यालयों को जनपद स्तर पर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में बेसिक शिक्षा विभाग के जिला व्यायाम शिक्षक, जिला व्यायाम शिक्षिका, जिला स्काउट गाइड कैप्टन तथा समस्त जिला समन्वयक, कार्यालय सहायक, एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा अपना योगदान दिया गया।