डीडीयू जंक्शन कैश बरामदगी: रेलवे स्टेशन के फूट ओवर ब्रिज से पकड़ा गया संदिग्ध युवक, बैग से मिले ₹35.33 लाख नकद; आयकर विभाग को सौंपा गया मामला
DDU Junction Cash Baramdaghi: डीडीयू जंक्शन पर संयुक्त चेकिंग में 32 वर्षीय रत्नेश कुमार वर्मा से ₹35,33,760 नकद बरामद। कोई वैद्य प्रमाण नहीं मिलने पर आयकर विभाग को सौंपा गया मामला।
चंदौली से ब्यूरो मनीष द्विवेदी की रिपोर्ट:
डीडीयू नगर (चंदौली): पंडित दीनदयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। रेलवे स्टेशन के मुख्य फूट ओवर ब्रिज पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया, जिसके पास से भारी मात्रा में नकद राशि बरामद हुई है। युवक के पास से कुल ₹35,33,760 रुपये बरामद हुए हैं, जिसे आगे की कार्रवाई के लिए आयकर विभाग (Income Tax Department) को सौंप दिया गया है।
यह कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी (GRP), सीआईबी (CIB), और सीपीडीएस (CPDS) की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
रात 10 बजे पकड़ा गया संदिग्ध
-
घटना: रात्रि करीब 22:00 बजे, डीडीयू जंक्शन के मेन फूट ओवर ब्रिज पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को शरीर के अंदर कुछ वजनदार वस्तु लिए हुए तेज कदमों से जाते हुए पकड़ा गया।
-
पहचान: पूछताछ में उसने अपना नाम रत्नेश कुमार वर्मा (उम्र 32 वर्ष, निवासी रामनगर गंगासियारी, प्रयागराज) बताया।
-
संदेह: प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि इसमें कैश है, जिसे वह प्रयागराज से वाराणसी (यूपी) लेकर जा रहा था, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब या वैद्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका।
कैश की गिनती और बरामदगी
संदिग्ध को रेल सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर लाया गया और तुरंत आयकर विभाग/वाराणसी को इसकी सूचना दी गई। बुधवार (03/12/2025) को आयकर विभाग की टीम की उपस्थिति में कैश की गिनती की गई।
-
बरामद कुल नकद: ₹35,33,760 रुपये।
-
नोटों का विवरण:
-
₹500 रुपये के: 7,055 नोट
-
₹200 रुपये के: 31 नोट
-
₹20 रुपये के: 3 नोट
-
आगे की कार्रवाई आयकर विभाग को
आयकर विभाग/वाराणसी से रंजीत कुमार (आयकर निरीक्षक) और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर बरामद नकदी को अग्रिम पूछताछ और विधिक कार्रवाई के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।
डीडीयू जंक्शन कैश बरामदगी की यह कार्रवाई रेलवे स्टेशनों पर अवैध नकदी के प्रवाह पर रोक लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता को दर्शाती है।