Cough Syrup Scam : सरगना शुभम जायसवाल समेत 4 के खिलाफ लुकआउट नोटिस, अब विदेश भागना होगा मुश्किल

Cough Syrup Scam में पुलिस ने मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल समेत 4 पर लुकआउट नोटिस जारी किया है। SIT ने फर्जी फर्मों और ई-वे बिल के बड़े खेल का पर्दाफाश किया है।

Dec 23, 2025 - 17:54
 0
Cough Syrup Scam : सरगना शुभम जायसवाल समेत 4 के खिलाफ लुकआउट नोटिस, अब विदेश भागना होगा मुश्किल
Cough Syrup Scam : सरगना शुभम जायसवाल समेत 4 के खिलाफ लुकआउट नोटिस, अब विदेश भागना होगा मुश्किल

varanasi Cough Syrup Scam : सरगना शुभम जायसवाल समेत 4 के खिलाफ लुकआउट नोटिस, अब विदेश भागना होगा मुश्किल : कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी (Cough Syrup Smuggling) मामले में कमिश्नरेट पुलिस और SIT ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस पूरे सिंडिकेट के मास्टरमाइंड और 50 हजार के इनामी शुभम जायसवाल समेत चार आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस (Lookout Notice) जारी कर दिया गया है।

अब ये आरोपी देश छोड़कर बाहर नहीं भाग पाएंगे। पुलिस ने शुभम जायसवाल के साथ-साथ आकाश पाठक, दिवेश जायसवाल और अमित जायसवाल की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया है।

Cough Syrup Scam : सरगना शुभम जायसवाल समेत 4 के खिलाफ लुकआउट नोटिस, अब विदेश भागना होगा मुश्किल कैसे काम करता था यह सिंडिकेट?

SIT की जांच में सामने आया है कि शुभम जायसवाल इस पूरे काले कारोबार का सरगना है। वह रांची की 'शैली ट्रेडर्स' नाम की फर्म का कर्ताधर्ता है। उसके तीन सबसे करीबी साथी—आकाश, दिवेश और अमित—साए की तरह उसके साथ रहते थे और सबकी जिम्मेदारियां बंटी हुई थीं:

  • आकाश पाठक: यह शुभम का सबसे बड़ा राजदार है और बैंकिंग से जुड़े सारे लेन-देन संभालता था।

  • दिवेश और अमित जायसवाल: इनका काम था फर्जी (Bogus) फर्में तैयार करना। ये शहर के बेरोजगार युवाओं को 40 से 50 हजार रुपये महीने का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते और जीएसटी रजिस्ट्रेशन करवाते थे। इसके बाद फर्जी ई-वे बिल (E-way Bill) जनरेट कर कफ सिरप की तस्करी की जाती थी।

Cough Syrup Scam : सरगना शुभम जायसवाल समेत 4 के खिलाफ लुकआउट नोटिस, अब विदेश भागना होगा मुश्किल SIT की रडार पर कई और नाम

DCP काशी जोन, गौरव बंशवाल ने बताया कि SIT ड्रग विभाग के साथ मिलकर इन आरोपियों की खरीद-बिक्री का पूरा कच्चा चिट्ठा खंगाल रही है। सिर्फ यही चार नहीं, बल्कि विशेश्वरगंज के मनोज यादव, लक्ष्य यादव और 25 हजार के इनामी महेश सिंह पर भी पुलिस की पैनी नजर है। मनोज यादव के गोदाम से पहले ही 60 लाख रुपये का कफ सिरप बरामद हो चुका है।

पुलिस का कहना है कि यह सिर्फ तस्करी का मामला नहीं है, बल्कि इसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Fraud) भी शामिल है। लुकआउट सर्कुलर जारी होने के बाद अब इन भगोड़ों के पास बचने के रास्ते बंद होते जा रहे हैं।