दरभंगा हेडमास्टर रसोइया रेप: 'काम के बहाने घर बुलाकर किया रेप', दरभंगा स्कूल की रसोइया का हेडमास्टर पर गंभीर आरोप, जान से मारने की भी दी धमकी
Darbhanga Headmaster Rasoiya Rape: दरभंगा में स्कूल की रसोइया ने हेडमास्टर चंद्रशेखर ठाकुर पर काम के बहाने घर बुलाकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।
दरभंगा, बिहार: बिहार के दरभंगा जिले से शिक्षक और रसोइया के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जाले थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय कन्या की रसोइया ने विद्यालय के हेडमास्टर चंद्रशेखर ठाकुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि हेडमास्टर ने उसे काम के बहाने घर बुलाकर रेप किया और जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में दरभंगा जेल भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
पति को दिल्ली से बुलाने की धमकी
-
घटनाक्रम: थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, पीड़िता ने कहा कि 18 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 1 बजे हेडमास्टर ने विद्यालय के काम का बहाना बनाकर उसे अपने घर बुलाया। जैसे ही वह घर के अंदर गई, हेडमास्टर ने कमरा बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
-
जान से मारने की धमकी: घटना के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो पूरे परिवार की हत्या करवा देगा, जिससे वह डर की वजह से चुप रही।
-
विरोध: पीड़िता ने यह भी बताया कि 27 नवंबर को हेडमास्टर ने उसे दरभंगा के एक होटल में चलने के लिए कहा। जब उसने विरोध किया तो हेडमास्टर ने उसके पति (जो दिल्ली में रहकर काम करते हैं) को फोन कर पूरी घटना से अवगत करा दिया, जिसके बाद वह थाने पहुंची।
ग्रामीणों ने पहले से लगाए थे संबंध के आरोप
रसोइया ने हेडमास्टर पर यह भी आरोप लगाया कि वह पहले भी उसके साथ अश्लील हरकतें करता था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था।
-
हेडमास्टर का पक्ष: आरोपी हेडमास्टर चंद्रशेखर ठाकुर के पिता विश्वनाथ ठाकुर ने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि उनका बेटा 2005 से पंचायत शिक्षक है और अभी अविवाहित है। उन्होंने आरोपों को गलत बताया है।
-
गांव वालों का दावा: गांव के वृद्ध महानन्द झा ने बताया कि शिक्षक और रसोइया के बीच संबंध पहले से रहे हैं और सालों से ग्रामीणों के बीच दोनों के संबंधों की चर्चा होती रही है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि दोनों का अलग-अलग विद्यालय में ट्रांसफर किया जाए।
जाले थाना पुलिस ने एसआई दीपशिखा को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।