ग्रेटर नोएडा लिफ्ट गिरी: एसडीएस एनआरआई सोसाइटी में टॉप फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी लिफ्ट, दरवाजे निकलकर बाहर आए; प्रबंधन पर लापरवाही का गंभीर आरोप
Greater Noida Lift Giri: ग्रेटर नोएडा की SDS NRI सोसाइटी में लिफ्ट टॉप फ्लोर से सीधे ग्राउंड फ्लोर पर गिरी। बड़ा हादसा टला। निवासियों ने सोसाइटी प्रबंधन पर मेंटेनेंस में लापरवाही का आरोप लगाया।
ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र स्थित एसडीएस एनआरआई सोसाइटी (SDS NRI Society) में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एफ ब्लॉक की लिफ्ट अचानक टॉप फ्लोर से तेज रफ्तार से गिरते हुए सीधे ग्राउंड फ्लोर पर आ रुकी। इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया और निवासियों में दहशत फैल गई।
गनीमत रही कि घटना के वक्त लिफ्ट के अंदर कोई मौजूद नहीं था। जैसे ही एक मेड ने लिफ्ट का इस्तेमाल करने के लिए बटन दबाया, लिफ्ट तेज आवाज के साथ नीचे की ओर गिर पड़ी और उसका दरवाजा निकलकर बाहर आ गया।
मेंटेनेंस न होने से हादसा
यह घटना परी चौक के पास स्थित एसडीएस एनआरआई सोसाइटी से सामने आई है। इस हादसे के बाद सोसाइटी के रेजिडेंट्स में भारी आक्रोश है और उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए सोसाइटी प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
-
निवासियों का आरोप: लोगों का कहना है कि सोसाइटी में लिफ्टों की रेगुलर मेंटेनेंस (नियमित मरम्मत) नहीं की जाती है, जिसके कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
-
मांग: निवासियों ने संबंधित अधिकारियों और सोसाइटी मैनेजमेंट से तुरंत सभी लिफ्टों की जांच और मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की है।
सोसाइटी के लोगों का कहना है कि अगर लिफ्ट में हादसे के वक्त कोई होता तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे
ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट के फ्री फॉल (Free Fall) होने की यह पहली घटना नहीं है।
-
अगस्त में हादसा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में अगस्त महीने में एच टावर की लिफ्ट छठे फ्लोर से फ्री फॉल होकर सीधा बेसमेंट में गिर गई थी। उस समय लिफ्ट के अंदर मौजूद दो लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई थी।
इस तरह की लगातार सामने आ रही घटनाएं अपार्टमेंट और सोसाइटी प्रबंधन की सुरक्षा और मेंटेनेंस नीतियों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। ग्रेटर नोएडा लिफ्ट गिरी मामले में पुलिस ने अभी तक किसी कार्रवाई की सूचना नहीं दी है, लेकिन निवासियों के दबाव के चलते जल्द ही जांच शुरू होने की उम्मीद है।