हरोली विकास पुल लोकार्पण: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने किया ₹4 करोड़ के 'बो-स्ट्रिंग पुल’ का लोकार्पण; ₹126 करोड़ के 8 पुलों सहित व्यापक विकास परियोजनाओं की घोषणा
Haroli Vikas Pul Lokarpan: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली खड्ड पर ₹4 करोड़ के पुल का लोकार्पण किया। ₹126 करोड़ के 8 पुलों और बल्क ड्रग पार्क सहित व्यापक विकास परियोजनाओं की घोषणा की।
हरोली विकास पुल लोकार्पण: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने किया ₹4 करोड़ के 'बो-स्ट्रिंग पुल’ का लोकार्पण; ₹126 करोड़ के 8 पुलों सहित व्यापक विकास परियोजनाओं की घोषणा (Haroli Vikas Pul Lokarpan)
हरोली, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत लिखते हुए, हरोली खड्ड पर ₹4 करोड़ की लागत से बने 36 मीटर स्पैन के बो-स्ट्रिंग पुल का लोकार्पण किया। यह पुल एक साल से भी कम समय में पूरा हुआ है और इससे बरसात के दौरान स्थानीय लोगों की आवाजाही अब अधिक सुरक्षित और सुगम हो जाएगी।
इस अवसर पर हरोली विकास पुल लोकार्पण के साथ ही, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने क्षेत्र में ₹126 करोड़ के आठ पुलों और ₹85 करोड़ की 10 सड़कों सहित व्यापक विकास परियोजनाओं की घोषणा की।
126 करोड़ के 8 पुलों की सौगात
डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा में चल रहे निर्णायक विकास कार्यों का ब्यौरा दिया:
-
सड़कें और पुल: 126 करोड़ से 8 पुलों का निर्माण हो रहा है और 85 करोड़ की लागत से 10 सड़कों के निर्माण कार्य चल रहा है।
-
बड़ी स्वीकृति: जेजों मोड़ से टाहलीवाल लिंक रोड के स्तरोन्नयन के लिए ₹48.69 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।
-
प्रमुख पुल: इस मंजूरी में ₹8.74 करोड़ से बढ़ेडा पुल, ₹15.4 करोड़ से कांगड़ पुल, और ₹6.24 करोड़ से पालकवाह पुल का निर्माण शामिल है।
सिंचाई और उद्योग पर फोकस
उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्र के आर्थिक और कृषि विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की भी जानकारी दी:
-
सिंचाई योजना: ₹75 करोड़ की बीत क्षेत्र सिंचाई योजन फेज 2 का काम किया जा रहा है, जिससे पालकवाह, कर्मपुर, ठाकरा, पुबोवाल कुठार, और गोंदपुर जयचंद क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
-
पानी योजना: हरोली के लिए ₹100 करोड़ की पानी की दूसरी योजना पर काम चल रहा है।
-
बल्क ड्रग पार्क: यह एक महत्वपूर्ण घोषणा थी; उन्होंने बताया कि बल्क ड्रग पार्क परियोजना को केंद्र से पर्यावरणीय मंजूरी मिल चुकी है और ₹350 करोड़ के टेंडर जारी हो गए हैं, जल्द ही लैंड-लेवलिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा।
हथियार कल्चर को खत्म करने का सख्त निर्देश
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में पनप रहे आपराधिक तत्वों पर भी सख्त रुख अपनाया। उन्होंने उपायुक्त ऊना को जिले में पनप रहे हथियार कल्चर को पूरी तरह नेस्तनाबूद करने के स्पष्ट निर्देश दिए।
-
चेतावनी: उन्होंने कहा कि फिरौती मांगने वाले, गोलीबारी जैसी घटनाओं में शामिल लोग और अन्य आपराधिक तत्व सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर जिला में ठोस परिवर्तन सुनिश्चित करने के आदेश दिए।
-
निगरानी: निगरानी व्यवस्था की मजबूती के लिए हरोली सहित पूरे जिला में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि उनकी राजनीति विकास, कल्याण और गरीबों की सेवा पर आधारित है।