कोलकाता बीएलओ प्रदर्शन: CEO ऑफिस के सामने तृणमूल समर्थित BLOs के प्रदर्शन से चुनाव आयोग नाराज़, कोलकाता पुलिस से 48 घंटे में मांगी रिपोर्ट
Kolkata BLO Pradarshan: तृणमूल समर्थित BLOs के प्रदर्शन से CEO ऑफिस में सुरक्षा को लेकर चिंता। चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस से 48 घंटे में एक्शन टेकन रिपोर्ट मांगी।
कोलकाता, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बीच, तृणमूल समर्थित बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन से चुनाव आयोग (EC) की चिंता बढ़ गई है। प्रदर्शनकारियों द्वारा मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल को करीब डेढ़ दिन तक घेरे रखने के बाद, राष्ट्रीय चुनाव आयोग ने कोलकाता पुलिस से सुरक्षा में चूक को लेकर 48 घंटे में एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है।
कमीशन ने अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है और कोलकाता पुलिस को CEO ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के घरों पर भी सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
तनाव के बीच हुई सीईओ से चर्चा
बीएलओ अधिकार मंच के सदस्यों ने सोमवार दोपहर को सीईओ ऑफिस पर प्रदर्शन शुरू किया था।
-
घेराव: प्रदर्शन कर रहे BLOs ने मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल को घेरे रखा। सोमवार आधी रात को हालात और बिगड़ गए, जब प्रदर्शनकारियों ने सीईओ को चर्चा में बैठने के लिए मजबूर कर दिया।
-
झड़पें: इस दौरान पुलिस की प्रदर्शनकारियों से झड़प हुई। बीजेपी नेता सजल घोष भी मौके पर पहुंचे थे, जहाँ उनकी भी प्रदर्शनकारियों से बहस और हाथापाई हुई।
-
शांति: सीईओ मनोज अग्रवाल ने मंगलवार रात BLOs से मुलाकात की और उनकी मांगों पर गौर करने का भरोसा दिया, जिसके बाद BLO अधिकार मंच के सदस्यों ने धरना हटा लिया।
चुनाव आयोग का सख्त एक्शन
कोलकाता बीएलओ प्रदर्शन और अधिकारी के घेराव को चुनाव आयोग ने सुरक्षा की गंभीर चूक माना है।
-
FIR और ATR: कमीशन ने कोलकाता पुलिस से तुरंत सुरक्षा पक्की करने और 48 घंटे के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट भेजने को कहा है।
-
सुरक्षा तैनाती: वर्तमान में, कोलकाता पुलिस की एक टीम सीईओ ऑफिस के बाहर तैनात है और बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।
विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और भाजपा नेता सजल घोष का दावा है कि प्रदर्शन करने वाले सभी लोग तृणमूल के समर्थक थे, जो राज्य सरकार के कामों में उसके साथ होने का दावा कर रहे हैं।