आदमपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 210 कर्मचारियों का हुआ जांच व उपचार

बनारस नेटवर्क फॉर पॉजिटिव पीपुल लिविंग विथ HIV/AIDS सोसाइटी व SSK द्वारा वाराणसी के आदमपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 210 कर्मचारियों की जांच व उपचार।

Mar 18, 2026 - 20:21
Mar 18, 2026 - 20:28
 0
आदमपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 210 कर्मचारियों का हुआ जांच व उपचार

वाराणसी से अश्वनी सेठ की रिपोर्ट

वाराणसी। आदमपुर स्थित नगर निगम पार्किंग में बुधवार को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बनारस नेटवर्क फॉर पॉजिटिव पीपुल लिविंग विथ HIV/AIDS सोसाइटी एवं SSK वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ SSK मैनेजर राकेश द्वारा किया गया, जबकि संचालन CSC समन्वयक संतोष ने किया। शिविर में वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड के सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान STI काउंसलर मनीष एवं ICTC PDDU काउंसलर डॉ. राजेश मिश्रा ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं मंडलीय चिकित्सालय श्री शिव प्रसाद गुप्त के चिकित्सक डॉ. जमालुद्दीन द्वारा आवश्यक चिकित्सा परामर्श एवं उपचार दिया गया।

इस शिविर में कुल 210 लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में SSK टीम, श्री लक्ष्मीकुंड फाउंडेशन के गौतम, मनोज, नीता, पूजा तथा बनारस नेटवर्क की साधना, संगीता, गीता, सोनी और अविषेक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में डॉ. राजेश मिश्रा, मनीष, बच्चा यादव, प्रत्यूष सिंह, पंकज मिश्रा, दुर्गेश सिंह, नवल मिश्रा, अनुज भाटी और श्रीराम यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे। अंत में बनारस नेटवर्क के अध्यक्ष मनोज सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।