जया बच्चन नव्या नंदा शादी पर बयान: नातिन नव्या को शादी करते क्यों नहीं देखना चाहती हैं जया बच्चन? बोलीं- 'शादी आउटडेटेड है', तुलना की 'दिल्ली के लड्डू' से
Jaya Bachchan Navya Nanda Shaadi Par Bayaan: जया बच्चन ने कहा, 'शादी आउटडेटेड है', इसलिए नव्या नंदा को शादी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने शादी की तुलना 'दिल्ली के लड्डू' से की।
मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और सांसद जया बच्चन अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में, उन्होंने शादी जैसे पारंपरिक संस्था पर अपनी बात रखी, जो अब सुर्खियों में है। जया बच्चन ने खुलासा किया है कि वह नहीं चाहतीं कि उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा शादी के बंधन में बंधें।
जया बच्चन का मानना है कि शादी करना अब 'आउटडेटेड' है। उन्होंने यह भी कहा कि आजकल के बच्चे इतने स्मार्ट हैं कि वे किसी को भी मात दे सकते हैं।
शादी की तुलना दिल्ली के लड्डू से
एक इवेंट में जब जया बच्चन से सवाल किया गया कि क्या वह चाहती हैं कि नव्या शादी के बाद अपना करियर छोड़ दें, तो उन्होंने चौंकाने वाला जवाब दिया।
-
नव्या के लिए राय: उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहती कि नव्या शादी करे।"
-
लड्डू से तुलना: जया बच्चन ने शादी की तुलना मशहूर कहावत, 'दिल्ली के लड्डू' से की। उन्होंने कहा कि "अगर आप उसे खाएंगे तो मुश्किल में फंसेंगे और और नहीं खाएंगे तो आप अफसोस करेंगे। इसलिए लाइफ एंजॉय करो।"
उन्होंने यह भी कहा कि वह यंग औरतों को बच्चों की परवरिश कैसे करें, इस बारे में सलाह देने के लिए अब बूढ़ी हो गई हैं।
पैपराजी पर 'चूहा' कहकर साधा निशाना
इसी इवेंट में जया बच्चन ने पैपराजी (Paparazzi) पर भी जमकर गुस्सा निकाला, जिनसे उनका अक्सर टकराव होता रहता है।
-
पैपराजी पर टिप्पणी: उन्होंने पैपराजी को 'चूहा' कहा। उन्होंने कहा, "वो सोचते हैं कि एक फोन लेकर वो किसी के भी घर में चूहे की तरह घुस जाएंगे।"
-
मीडिया पर रुख: जया ने कहा, "मीडिया से मेरा रिश्ता अच्छा है। मैं खुद मीडिया की प्रोडक्ट हूं। लेकिन पैपराजी के साथ मेरा रिश्ता जीरो है।"
-
सवाल: उन्होंने सवाल किया कि ये लोग कौन हैं? क्या इन्हें ट्रेन किया गया है? क्या ये देश के लोगों की अगुवाई करेंगे, सिर्फ इसलिए कि वे यूट्यूब या सोशल मीडिया से जुड़ सकते हैं?