लॉरेन्स गैंग शूटर अमर सिंह गिरफ्तार: हरियाणा STF को मिली बड़ी सफलता, 2 किलो RDX, IED और GLOCK पिस्टल बरामद; करनाल में बड़ी वारदात की थी साजिश
Lawrence Gang Shooter Amar Singh Girftar: हरियाणा STF ने लॉरेन्स गैंग के शूटर अमर सिंह को गिरफ्तार किया। 2 किलो RDX, IED और GLOCK पिस्टल बरामद। करनाल में बड़ी वारदात की साजिश थी।
करनाल, हरियाणा: हरियाणा एसटीएफ (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर नोनी राणा के शूटर अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ ने अमर सिंह की निशानदेही पर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिसमें लगभग 2 किलो आरडीएक्स, हैंडग्रेनेड आईईडी (IED) और विदेशी ऑटोमेटिक GLOCK पिस्टल समेत ज़िंदा कारतूस शामिल हैं।
एसटीएफ की इस कार्रवाई ने दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में संभावित बड़े आतंकी वारदात को होने से रोक दिया है।
बॉर्डर पार से पंजाब के रास्ते भेजा गया था विस्फोटक
एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि लॉरेन्स गैंग करनाल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
-
गिरफ्तारी: इंस्पेक्टर दीपेन्द्र सिंह की अगुवाई में एसटीएफ की टीम ने करनाल-इंद्री रोड पर फोर्ड एंडेवर में सवार आरोपी अमर सिंह को दबोच लिया।
-
विस्फोटक का खुलासा: पूछताछ में अमर सिंह ने कबूल किया कि उसने गैंग लीडर नौनी राणा के निर्देश पर करनाल में विस्फोटक सामग्री लाई थी, जिसे बॉर्डर पार कर पंजाब के रास्ते भेजा गया था।
-
बरामदगी: आरोपी की निशानदेही पर करनाल में एक सुनसान स्थान से लगभग 2 किलो आरडीएक्स, कई आईईडी और GLOCK पिस्टल बरामद की गई।
कई राज्यों में आपराधिक वारदातों में शामिल
-
रिमांड: आरोपी को अदालत में पेश कर छह दिन का रिमांड प्राप्त किया गया है, जिससे आगे और खुलासे होने की उम्मीद है।
-
गंभीर मामले: अमर सिंह उर्फ मुछ कई राज्यों में सक्रिय रहा है। उस पर नोएडा-गाजियाबाद सीमा पर एक राजनीतिक उम्मीदवार व उनके सुरक्षा कर्मियों की हत्या और अंबाला में अपहरण कर हत्या जैसे मामलों में सीधी भूमिका रही है।
-
धाराएं: उस पर हत्या, अपहरण, हथियारों की लूट, गैंगस्टर एक्ट और आपराधिक साजिश के कई मामले दर्ज हैं।
एसटीएफ अब इस बात की गहन जांच कर रही है कि आतंकी वारदात में इस्तेमाल होने वाला यह विस्फोटक सामग्री अमर सिंह तक किसने पहुंचाया था।