आज का राशिफल (19 नवंबर 2025)
आज का राशिफल (19 नवंबर 2025): मेष को जोखिम से बचना होगा, मिथुन को मिलेगी नई नौकरी की खुशखबरी। वृश्चिक को मिल सकता है नया पद, जानें सभी 12 राशियों का हाल।
मेष राशि (Aries)
आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। किसी दूर रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। अपने काम को दूसरों के भरोसे छोड़ना आपकी समस्या को बढ़ा सकता है। लेनदेन से संबंधित मामलों में किसी पर निर्भर न रहें और किसी जोखिम भरे काम में हाथ न डालें, अन्यथा मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।
वृष राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। कुछ सोचे हुए कामों में विघ्न आने से बेवजह की टेंशन बढ़ेगी। कोई शारीरिक समस्या भी बढ़ सकती है। परिवार में किसी सदस्य को धन संबंधी मदद आसानी से मिल जाएगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी की प्लानिंग कर सकते हैं, जिसके लिए लोन आदि लेना पड़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से मन काफी खुश रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा और कुछ नया करने की इच्छा जागृत होगी। संतान पक्ष की ओर से भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। काम की गति बेहतर रहेगी और कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है। अपने बॉस से उलझने से बचें, नहीं तो लड़ाई-झगड़े बढ़ेंगे। बिजनेस से संबंधित किसी धन के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें, नहीं तो लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। यदि आपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो वह आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आप माताजी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपके खिलाफ कोई विरोधी षड्यंत्र रच सकता है। किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा हो सकता है। आपको किसी तरह के सामाजिक सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और आपके कामों की सराहना होगी। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा होगा।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए किसी नए घर आदि की खरीदारी के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारी से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे और किसी नए काम में भी हाथ आजमाने की कोशिश करेंगे। आपकी किसी गलती से पर्दा उठ सकता है। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखना होगा। मित्रों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बनाएंगे। प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में कोई वाद-विवाद होगा, तो उसे आप बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी पुरानी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है, जिसे मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से सता रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा और माता-पिता से आप काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य का विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको नौकरी में प्रमोशन आदि जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर न करें। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा और आय-व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा। आप अपने परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन धैर्य और संयम से काम लेकर आप अपने सभी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे। कोई कानूनी मामला आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। अपने किसी विरोधी की बातों में न आएं और अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।
मीन राशि (Pisces)
आज आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपके बॉस से भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से थोड़ा सावधान रहना होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आप अपनी पर्सनालिटी में निखार लाने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा।