Aaj Ka Rashifal 23 Nov: मिथुन, सिंह और वृश्चिक राशि वालों की सुख-सुविधाओं में हो सकता है इजाफा
Aaj Ka Rashifal 23 November 2025: जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन का आज का राशिफल। किसे मिलेगी नई नौकरी, किसे धन लाभ?
मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप महत्वपूर्ण कार्यों में आगे रहेंगे और भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलना होगा, और आपकी सोच आपके लिए बेहतर साबित होगी। आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर कार्य करना होगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। मित्रों का साथ और सहयोग बना रहेगा। भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
वृष राशि (Taurus)
आज आपको जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा और किसी काम में लापरवाही बिल्कुल न करें। बड़ों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। किसी से धन उधार लेने से बचें, अन्यथा उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है। अकस्मात धन लाभ मिलने से आपको खुशी होगी। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने का रहेगा, क्योंकि आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने बिजनेस को आगे ले जाने की कोशिश में लगे रहेंगे, लेकिन किसी के साथ पार्टनरशिप आपको समस्या दे सकती है। आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई की परेशानी को लेकर गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए अपने खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में किसी अजनबी से सलाह न लें। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो आपको मजबूरी में न चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आप कुछ नया सीखने की कोशिश में लगे रहेंगे और उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घर-परिवार में चल रही समस्याएं आज फिर से सिर उठा सकती हैं, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। आपको जल्दबाजी में कोई निर्णय लेने से बचना होगा और किसी बात को लेकर बहसबाजी में न पड़ें। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को अनदेखा करना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ नए लोगों से मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और बड़ों की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप दोस्तों के साथ कुछ समय बिताएंगे और कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं। आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं, जिसके लिए आपको कुछ टेस्ट आदि भी कराने पड़ सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। करियर को लेकर दिन परेशान रहने वाला है, आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे। धन संबंधित मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। किसी पैतृक संपत्ति की आपको प्राप्ति हो सकती है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा।
धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील यदि अटकी हुई थी, तो उसकी बातचीत फिर से शुरू हो सकती है। आप बिजनेस में नई योजनाओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपको अपने जीवन स्तर में सुधार लाना होगा। किसी बड़े लक्ष्य पर फोकस बनाकर चलना होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे।
मकर राशि (Capricorn)
आज आप अपनी वाणी और व्यवहार से लोगों का दिल जीतेंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले आपकी टेंशनों को बढ़ा सकते हैं। आज आपके काम की गति थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहेगी। आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा और किसी मामले में संकोच न करें। यदि आप अपनी जिम्मेदारियों में ढील देंगे, तो बाद में वह आपके लिए मुश्किलें बढ़ा सकती हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको छुटपुट लाभ के अवसरों को हाथ से नहीं जाने देना है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको अपने कामों को समय से पूरा करना होगा। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपको अपनी सेहत को लेकर भी थोड़ा एहतियात बरतनी होगी, नहीं तो समस्याएं बढ़ेंगी। किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा न करें।
मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपको बिजनेस में अच्छा लाभ दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और अपने कामों से लोगों का भरोसा जीतेंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग आप पर बना रहेगा। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। शासन संबंधी मामलों में आप आज निर्णय लेने में सफल रहेंगे।