Sunny Deol Film: 'वो तुम्हें गोली मार सकते थे' – जब सनी देओल की 'विश्वात्मा' की शूटिंग के दौरान केन्या में 2 एक्टर्स हुए गिरफ्तार
Sunny Deol Film Vishwatma: डायरेक्टर राजीव राय ने बताया 1992 में केन्या शूटिंग के दौरान रात 2 बजे गलती करने पर दो एक्टर्स गिरफ्तार हुए थे। सख्त नियम तोड़ने पर 'वो तुम्हें गोली मार सकते थे'।
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपने करियर में कई यादगार फिल्मों पर काम किया है, लेकिन उनकी 1992 की फिल्म 'विश्वात्मा' से जुड़ा एक किस्सा इन दिनों खूब चर्चा में है। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। फिल्म के डायरेक्टर राजीव राय ने सालों बाद खुलासा किया है कि केन्या में शूटिंग के दौरान दो एक्टर्स को गिरफ्तार कर लिया गया था, और उनकी एक छोटी-सी गलती जानलेवा साबित हो सकती थी।
???????? रात 2 बजे केन्या में की थी ये गलती
राजीव राय ने बताया कि 'विश्वात्मा' के ज्यादातर सीन्स की शूटिंग केन्या में की गई थी, और यह उस लोकेशन पर शूट होने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी थी। स्क्रिप्ट के अनुसार विलेन भागकर विदेश जाता है, जिसके लिए अफ्रीका एक सस्ता और बेहतरीन विकल्प था।
हालांकि, डायरेक्टर ने बताया कि केन्या में नियम बहुत सख्त हैं, खासकर सनसेट के बाद (After Sunset)।
राजीव राय ने किस्सा बताते हुए कहा, "आप नैरोबी में रात में नहीं घूम सकते। आपको अपने साथ डॉलर ले जाने की इजाजत नहीं थी, एक भी पैसा नहीं। अगर आप वहां पकड़े गए, तो वो तुम्हें गोली मार सकते थे। यह एक सख्त नियम वाला देश था।"
लॉकअप में पहुंचे दो एक्टर्स
राय ने खुलासा किया कि फिल्म के दो एक्टर्स रात के लगभग 2 बजे बाहर निकल गए। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उस देश में इस तरह के सख्त नियम लागू हैं।
नियम तोड़ने के कारण, उन्हें बिना किसी वजह के गिरफ्तार कर लिया गया और लॉकअप में डाल दिया गया। राजीव राय ने बताया कि एक विदेशी देश, हर जगह सेना और सख्त कानून के चलते, किसी को गोली मार देना वहाँ आम बात थी।
मामला बिगड़ता देख, फिल्म के को-प्रोड्यूसर्स को आगे आना पड़ा। उनके लोकल रिलेशन और पॉलिटिकल दोस्ती ने आखिरकार दोनों एक्टर्स को लॉकअप से बाहर कराया गया, साथ ही सख्त चेतावनी भी दी गई।
हालांकि, डायरेक्टर राजीव राय ने उन दोनों एक्टर्स का नाम नहीं बताया, लेकिन यह किस्सा साबित करता है कि 'विश्वात्मा' का शूट कैसे एक साधारण फिल्मी प्रोजेक्ट से बदलकर 'सर्वाइवल एडवेंचर' में बदल गया था।
'विश्वात्मा' में सनी देओल के अलावा नसीरुद्दीन शाह, चंकी पांडे, दिव्या भारती और सोनम जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया था।