ऑटो चालक से मारपीट पर भड़की यूनियन, ईश्वर सिंह ने प्रशासन से की स्टैंडर्ड की मांग

वाराणसी के चांदपुर क्षेत्र में ऑटो चालक के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद उत्तर प्रदेश ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर यूनियन के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह ने प्रशासन से ऑटो चालकों के लिए स्थायी स्टैंड की व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे सड़क पर जाम की समस्या कम होगी और आम नागरिकों व चालकों दोनों को राहत मिलेगी।

Apr 11, 2026 - 15:13
 0
ऑटो चालक से मारपीट पर भड़की यूनियन, ईश्वर सिंह ने प्रशासन से की स्टैंडर्ड की मांग

वाराणसी से ओम प्रकाश पटेल की रिपोर्ट 

वाराणसी के चांदपुर क्षेत्र में एक ऑटो ड्राइवर के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद ऑटो चालकों में नाराज़गी देखी जा रही है। इस मामले को लेकर उत्तर प्रदेश ऑटो रिक्शा थ्री व्हीलर यूनियन के जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह ने प्रशासन से महत्वपूर्ण मांग उठाई है।

ईश्वर सिंह ने कहा कि शहर में ऑटो चालकों के लिए समुचित स्टैंड की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि सड़क पर अनावश्यक जाम की स्थिति न बने और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि यदि ऑटो चालकों को निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया जाए, तो यातायात व्यवस्था बेहतर होगी और चालकों तथा यात्रियों दोनों को सुविधा मिलेगी। साथ ही ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को भी रोका जा सकेगा।

जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि चांदपुर की घटना को गंभीरता से लिया जाए और ऑटो चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी चालकों से भी शांति बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की।