14वां अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक ओलंपियाड 2025-26 शानदार सफलता के साथ सम्पन्न

वाराणसी के रविंद्रपुरी स्थित Abacus N Abacus में आयोजित 14वें अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक ओलंपियाड 2025-26 में 500 बच्चों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने 10 मिनट में 150 सवाल हल कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

Apr 7, 2026 - 14:24
 0
14वां अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक ओलंपियाड 2025-26 शानदार सफलता के साथ सम्पन्न

वाराणसी से अश्वनी सेठ की रिपोर्ट 

वाराणसी के रविंद्रपुरी क्षेत्र में स्थित रविंद्रपुरी लेन नंबर 12 में Abacus N Abacus के हेड ऑफिस में मंगलवार को 14वें अबेकस एवं मेंटल अरिथमेटिक ओलंपियाड 2025-26 का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 500 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा और मानसिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की डायरेक्टर रिचा अग्रवाल, चेयरमैन कुमार आदित्य एवं राजकुमारी अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

ओलंपियाड में वाराणसी के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों जैसे आर्यन इंटरनेशनल स्कूल, रोजवुड स्कूल, सिटी ग्लोरियस स्कूल, आर्यन पेटल्स, डीपीएस और सनबीम स्कूल सहित अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण बच्चों द्वारा मात्र 10 मिनट में 150 गणितीय प्रश्नों को हल करना रहा। प्रतिभागियों ने अपनी स्पीड, एक्यूरेसी और कॉन्संट्रेशन का अद्भुत प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया। बच्चों की इस उपलब्धि ने अभिभावकों और उपस्थित अतिथियों को गर्व से भर दिया।

अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के बौद्धिक विकास, आत्मविश्वास और त्वरित निर्णय क्षमता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

संस्थान के चेयरमैन कुमार आदित्य ने कहा कि Abacus N Abacus लगातार बच्चों की मानसिक क्षमता को विकसित करने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का समापन उत्साह, गर्व और प्रेरणादायक माहौल के साथ हुआ।