नगर निगम में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 157 सफाई कर्मियों की हुई जांच
नगर निगम में लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 157 सफाई कर्मियों की हुई जांच
वाराणसी से अश्वनी सेठ की रिपोर्ट
वाराणसी। दिनांक 24 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजे नगर निगम कार्यालय, बेनियाबाग में बनारस नेटवर्क फॉर पॉजिटिव पीपुल लिविंग विथ HIV/एड्स सोसाइटी, वाराणसी एवं संपूर्ण सुरक्षा केंद्र, श्री शिव प्रसाद गुप्त चिकित्सालय, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर वाराणसी वेस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों के लिए विशेष रूप से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन काउंसलर मनीषा राय द्वारा किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन SSK मैनेजर राकेश एवं CSC समन्वयक संतोष ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में कुल 157 सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया, जिससे कर्मचारियों को महत्वपूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हुआ।
शिविर के दौरान SSK काउंसलर बच्चा यादव ने उपस्थित लाभार्थियों को HIV/एड्स के कारण, लक्षण एवं बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए नियमित जांच और सावधानी बरतने की आवश्यकता बताई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में साधना, संगीता, गीता, सोनी, विशाल, किशन एवं गौतम सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में बनारस नेटवर्क के सचिव सुनील सेठ ने सभी उपस्थित लोगों, सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य शिविर का समापन किया गया।