बीजेपी सांसद महेश शर्मा की मां का निधन: 85 वर्ष की आयु में ललिता शर्मा का निधन, अंतिम संस्कार में सांत्वना देने पहुंचे CM योगी और पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र
BJP Sansad Mahesh Sharma Ki Maa Ka Nidhan: गौतमबुद्ध नगर सांसद महेश शर्मा की मां ललिता शर्मा का 85 वर्ष की आयु में निधन। CM योगी आदित्यनाथ, कलराज मिश्र समेत कई हस्तियां श्रद्धांजलि देने पहुंचीं।
नोएडा, उत्तर प्रदेश: गौतमबुद्ध नगर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद डॉ. महेश शर्मा की मां ललिता शर्मा (धर्मपत्नी स्व. कैलाश चंद्र शर्मा) का गुरुवार को 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। आज दोपहर सेक्टर-94 के श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस दुख की घड़ी में, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सांसद महेश शर्मा के नोएडा आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
राजकीय हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि
सांसद महेश शर्मा की मां के अंतिम संस्कार और आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य हस्तियां पहुंचीं:
-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ: शोक व्यक्त करने के लिए सांसद के नोएडा आवास पर पहुंचे।
-
पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र: उन्होंने भी दिवंगत माताजी ललिता शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
विधायक पंकज सिंह: नोएडा से विधायक पंकज सिंह ने भी सांसद की मां के अंतिम दर्शन किए।
-
एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी: एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी भी अंतिम यात्रा एवं अंत्येष्टि संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
सांसद महेश शर्मा ने जताया शोक
मां के निधन को लेकर सांसद महेश शर्मा ने एक पोस्ट में अपना दर्द बयां किया।
???? "हमारी माताजी ललिता शर्मा धर्मपत्नी स्व. कैलाश चंद्र शर्मा आज 85 वर्ष के अपने सांसारिक जीवन की यात्रा पूर्ण कर स्वर्गलोक को प्रस्थान कर गई हैं। मां का स्नेह और आशीर्वाद हमारे सबसे बड़े सामर्थ्य रहे हैं। उनका जाना हमारे लिए अत्यंत पीड़ादायक है। उनके संस्कार हमें सदैव मार्गदर्शन देते रहेंगे।"