Varanasi:कंपनी बाग में मंडलीय शाग भाजी, फल व पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन, किसानों ने दिखाई झलक रविंद्र जायसवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन

वाराणसी के कचहरी स्थित कंपनी बाग में मंडलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन हुआ। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में उन्नत बीज, जैविक खेती, संरक्षित खेती और आधुनिक तकनीक से तैयार फसलों का प्रदर्शन कर किसानों को नई दिशा दी गई।

Feb 21, 2026 - 19:56
 0
Varanasi:कंपनी बाग में मंडलीय शाग भाजी, फल व पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन, किसानों ने दिखाई झलक रविंद्र जायसवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन
Varanasi:कंपनी बाग में मंडलीय शाग भाजी, फल व पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन, किसानों ने दिखाई झलक रविंद्र जायसवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया उद्घाटन

जिला रिपोर्टर विवेक कुमार यादव वाराणसी

वाराणसी न्यूज :कचहरी स्थित कंपनी बाग में मंडलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर अपनी उन्नत किस्म की सब्जियों, फलों और विभिन्न प्रकार के पुष्पों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई। आयोजन का उद्घाटन रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री (स्टांप एवं पंजीयन), उत्तर प्रदेश सरकार ने दीप प्रज्वलन कर किया।

 प्रदर्शनी में आधुनिक तकनीक से तैयार की गई सब्जियों, दुर्लभ प्रजाति के फूलों तथा उन्नत बीजों की किस्मों को प्रदर्शित किया गया। किसानों ने अपने स्टॉल पर जैविक खेती, संरक्षित खेती और नई अनुसंधान आधारित प्रजातियों की जानकारी भी साझा की, जिससे अन्य कृषकों को प्रेरणा मिल सके।

 इस अवसर पर मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने कहा कि फूलों की खेती करने वाले किसानों को इस तरह के मंच से नई पहचान और बाजार उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस प्रकार की प्रदर्शनी से कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों की सराहना की। बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया किसानों द्वारा उगाई गई विविध फसलों की जानकारी प्राप्त की।

 ऑर्गेनिक परिवार के सुजीत कुमार द्वारा आयोजन से क्षेत्र के कृषकों में उत्साह का वातावरण देखा गया।