गाजीपुर पति ने की दूसरी शादी: हे भगवान ये क्या! 5 बच्चों के बाप ने की दूसरी शादी, कहा- 'पहली पत्नी से हो रहे दिव्यांग बच्चे'; 4 लोगों पर FIR दर्ज
Gazipur Pati Ne Ki Doosri Shaadi: गाजीपुर में पति प्रभात यादव ने 5 बच्चों की मां को छोड़कर दूसरी शादी कर ली। पहली पत्नी ने पति सहित 4 ससुराल वालों के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
गाजीपुर, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में हिंदू समाज और भारतीय संस्कृति के सिद्धांतों को तार-तार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी और दो जीवित बच्चों के रहते हुए दूसरी शादी रचा ली। गाजीपुर पति ने की दूसरी शादी का यह मामला तब गंभीर विवाद का रूप ले लिया, जब पहली पत्नी ने अपने पति सहित चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई।
मामला जिले के जमानिया कोतवाली क्षेत्र के लमुई गांव का है, जहां विवाहिता की शादी वर्ष 2014 में प्रभात यादव से हुई थी।
बच्चों के दिव्यांग होने का दिया ताना
विवाहिता और प्रभात यादव के कुल पांच बच्चे हुए, जिनमें से तीन की मौत हो गई। उनके दो बच्चे—आरव और पंखुड़ी—जीवित हैं, जो अपनी मां के साथ रहते हैं।
-
प्रताड़ना का आरोप: पहली पत्नी का आरोप है कि बच्चों के जन्म के बाद हुई मौत और दिव्यांगता को लेकर ससुराल वाले उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। ससुराल के लोगों का मानना था कि अस्वस्थ बच्चों के जन्म की जिम्मेदारी सिर्फ उसी की है।
-
मारपीट: इसी बात को लेकर उसकी ननद, सास और परिवार के अन्य लोग आए दिन उसके साथ मारपीट करते थे।
मां कामाख्या धाम में रचाई दूसरी शादी
लगातार प्रताड़ना के चलते महिला कुछ दिनों से अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। इसी दौरान, बीते 23 नवंबर को ससुराल के सभी लोग अचानक बिना कोई जानकारी दिए घर से गायब हो गए।
-
गुप्त विवाह: खोजबीन करने पर महिला को पता चला कि उसका पति प्रभात यादव, ननद, सास व अन्य लोग मां कामाख्या धाम में जाकर किसी और से शादी कर लिया है।
-
FIR: महिला ने पति की दूसरी शादी को अपने और बच्चों के अधिकारों के साथ अन्याय मानते हुए 25 नवंबर को जमानिया पुलिस को तहरीर दी।
जमानिया पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पति प्रभात यादव सहित चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।