Bijnor Murder Case: बहू से थे ससुर के अवैध संबंध, बेटा बना रोड़ा तो फावड़े से काट डाला… 300 फीट गहराई में चट्टान धंसी
बिजनौर: अवैध संबंध के चलते पिता सुभाष तोमर ने बेटे सौरभ तोमर की फावड़े से हत्या कर दी। बेटे के विरोध करने पर दिया वारदात को अंजाम। पीएम रिपोर्ट में खुली पोल, पिता गिरफ्तार।
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नांगल थाना क्षेत्र के तिसोतरा गांव में, एक कलयुगी पिता ने अवैध संबंधों के चलते अपने ही 30 वर्षीय बेटे सौरभ तोमर की निर्मम हत्या कर दी। बेटे का शव 15 नवंबर को गन्ने के खेत से बरामद हुआ था।
पुलिस ने आरोपी पिता सुभाष तोमर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
विरोध करने पर बुलाया खेत और कर दी हत्या
पुलिस जांच में पता चला कि मृतक सौरभ तोमर का अपने पिता सुभाष तोमर से 12 नवंबर को विवाद हुआ था। गाँव वालों के बीच भी यह चर्चा थी कि सौरभ की पत्नी का अपने ससुर (सुभाष तोमर) से अवैध संबंध चल रहा था, जिसे सौरभ बिल्कुल भी पसंद नहीं करता था और इसका विरोध करता था।
पिता का कबूलनामा:
-
आरोपी सुभाष तोमर ने पुलिस को बताया कि अवैध संबंधों का भेद खुलने और सौरभ के लगातार विरोध करने पर उसने हत्या की साजिश रची।
-
12 नवंबर को उसने सौरभ को गन्ने के खेत में बुलाया।
-
वहाँ उसने पहले तमंचे से फायर किया। जब सौरभ बच गया, तो उसने फावड़े से सिर और गर्दन पर वार करके उसे बेरहमी से मार डाला।
हत्या को 'गुलदार का हमला' बताने की कोशिश
हत्या के बाद, पिता सुभाष ने पहले तो 14 नवंबर को नांगल थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। जब 15 नवंबर को गन्ना काटने गए मजदूरों ने सौरभ का क्षत-विक्षत शव गन्ने के खेत में पड़ा देखा, तो शुरू में सभी ने गुलदार के हमले से हुई मौत होने का शक जताया।
जब पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज रही थी, तो पिता सुभाष ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों के शक और पिता के व्यवहार के कारण पुलिस ने सख्ती दिखाई और शव को पीएम के लिए भेजा।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुली पोल:
-
पीएम रिपोर्ट में गुलदार के पंजों या दांतों के निशान नहीं पाए गए।
-
रिपोर्ट में धारदार हथियार (फावड़ा) से सिर के पीछे और गर्दन पर गंभीर घाव होने की पुष्टि हुई, जिसने हत्या के रहस्य से पर्दा उठा दिया।
आरोपी पिता जेल भेजा गया
पुलिस ने परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की, जिसके बाद पिता सुभाष तोमर ने कड़ाई से पूछताछ पर अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने माना कि हत्या के बाद उसने गुलदार के हमले की कहानी बनाकर सच्चाई छिपाने की कोशिश की थी।
फिलहाल, पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल तमंचा और फावड़ा बरामद कर लिया है, और आरोपी सुभाष तोमर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।