राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ का 66वाँ प्रान्तीय अधिवेशन सम्पन्न
लखनऊ में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ का 66वाँ प्रान्तीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ। अशोक कुमार गौतम अध्यक्ष, सत्यम् शिवम् सुन्दरम् कार्यकारी अध्यक्ष एवं डॉ. अशोक कुमार अवाक महामंत्री निर्वाचित।
लखनऊ | 08 फरवरी, 2026
राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ का 66वाँ प्रान्तीय अधिवेशन रविवार को लखनऊ में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में प्रान्तीय कार्यकारिणी का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया। निर्वाचन में अशोक कुमार गौतम को प्रान्तीय अध्यक्ष, सत्यम् शिवम् सुन्दरम् को कार्यकारी अध्यक्ष तथा डॉ. अशोक कुमार अवाक को महामंत्री चुना गया।
अधिवेशन का आयोजन आल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन एवं राजकीय शिक्षक संघ मूल संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर “परीक्षा पर चर्चा
एवं परीक्षार्थियों पर बढ़ता दबाव” विषय पर एक खुली एवं सारगर्भित परिचर्चा आयोजित हुई, जिसमें शिक्षकों ने वर्तमान परीक्षा प्रणाली, विद्यार्थियों पर मानसिक दबाव तथा सुधार की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष एवं संरक्षक सहाय शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त श्रीमती मीनाक्षी कौल उपस्थित रहीं।
प्रथम सत्र का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय क्वीन्स इंटर कॉलेज की प्रवक्ता डॉ. विजय भारतीय सिंह को प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा श्री वेद प्रकाश राय को प्रान्तीय उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
अधिवेशन में प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों ने संगठन की मजबूती, शिक्षकों के हितों की रक्षा तथा शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठनात्मक एकता एवं शिक्षक हितों के संरक्षण के संदेश के साथ
हुआ।