श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन के कार्यों की सराहना, हरसंभव सहयोग का आश्वासन
वाराणसी में श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन का दौरा कर गौ कथा वाचक मोहम्मद फैज खान और डॉ. संजय सिंह गौतम ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना की तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
वाराणसी से अश्वनी सेठ की रिपोर्ट
वाराणसी, 10 अप्रैल 2026।
सामाजिक सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में सक्रिय श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन में शुक्रवार को एक विशेष विजिट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गौ कथा वाचक मोहम्मद फैज खान तथा प्रबुद्धजन काशी न्यास संस्था के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह गौतम ने संस्था का दौरा कर वहां संचालित सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
दौरे के दौरान अतिथियों ने फाउंडेशन द्वारा समाजहित में किए जा रहे कार्यों को नजदीक से देखा और उनकी मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने संस्था के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग और मदद का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम के दौरान श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन की सह-निदेशिका बेजन्ति पटेल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें बुके और पौधा भेंट कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।
वहीं संस्था के वित्तीय निदेशक शनि कुमार रंजन ने फाउंडेशन का परिचय देते हुए उसके उद्देश्य और अब तक संचालित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है।
इस अवसर पर संस्था के परियोजना कोऑर्डिनेटर श्री गौतम जी, मनोज कुमार, पूजा शर्मा, ईश्वरलाल, जैन आशीष और रंजीत जी सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।