दैनिक राशिफल (17 नवंबर 2025): जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal (17 November 2025): मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन का दैनिक राशिफल। जानें कैसा रहेगा आपका दिन और क्या हैं शुभ-अशुभ संकेत।
♈ मेष राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रह सकता है। यदि आपके मन में किसी काम को लेकर संशय हो, तो उस काम में बिल्कुल भी आगे न बढ़ें। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़ी टेंशन हो सकती है। अच्छी खबर यह है कि यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। किसी काम के प्रति आपका मन थोड़ा भटक सकता है, इसलिए फोकस बनाए रखें।
♉ वृष राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। पारिवारिक मामलों को शांति से और मिल बैठकर निपटाना आपके लिए बेहतर रहेगा, इससे घर-परिवार की समस्याएं दूर होंगी। अपने किसी साथी के साथ कुछ नई योजनाओं को लेकर बातचीत होगी। पार्टनरशिप के मामले में सोच समझकर आगे बढ़ें। सिंगल लोगों की आज अपने साथी से मुलाकात संभव है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
♊ मिथुन राशि : आज का राशिफल
आज आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी से करना होगा, क्योंकि अचानक खराबी आने से आपका खर्चा बढ़ सकता है। आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप अपनी शौक-मौज की चीजों की खरीदारी में इजाफा करेंगे, जिस पर खर्च भी अधिक होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा और बेवजह किसी बात पर क्रोध करने से बचें।
♋ कर्क राशि: आज का राशिफल
आज आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, खासकर जब वह बिजनेस को लेकर आपको कोई सलाह देंगे। आप अपने घर में नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसके लिए आप लोन आदि भी अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा। अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत न करें, अन्यथा बात बिगड़ सकती है।
♌ सिंह राशि: आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए रहेगा और आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा। हालांकि, आपके परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। बिजनेस में आ रही समस्याओं को लेकर आप परेशान रहेंगे, लेकिन फिर भी किसी भी काम में बिना सोचे समझे आगे न बढ़ें। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी, और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपका मन खुश रहेगा।
♍ कन्या राशि: आज का राशिफल
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्हें किसी नई जगह काम करने का मौका मिलेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेकर आगे बढ़ना होगा। जीवनसाथी को करियर में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। कोई भी इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करें, जो आने वाले समय में आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा। हालांकि, भाई-बहनों से कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है, शांति बनाए रखें।
♎ तुला राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी, और आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। जो लोग विदेशों से व्यापार कर रहे थे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। यदि आपने किसी दूसरे के भरोसे काम छोड़ा, तो वह लटक सकते हैं। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो कोई शारीरिक समस्या आपको टेंशन दे सकती है।
♏ वृश्चिक राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके कोई निर्णय लेना होगा। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको बेवजह की भागदौड़ बनी रह सकती है, जिससे आपको थकान का अनुभव होगा। संतान आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई काम कर सकती है, जिससे आप दोनों के बीच रिश्ते खराब हो सकते हैं। यदि आपका कोई सरकारी काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरे होने की संभावना है।
♐ धनु राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकता है, इसलिए आप अपनी आंख व कान खोलकर काम करें और अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। घर में आप किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।
♑ मकर राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम से अपने बॉस को खुश रखेंगे, जिससे वह प्रमोशन की बात भी आगे कर सकते हैं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी सदस्य की सेहत में यदि कोई गिरावट चल रही है, तो उसके लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें।
♒ कुंभ राशिः आज का राशिफल
आज आपको अपने बढ़ते खर्चों को लेकर कंट्रोल करना होगा, क्योंकि आपका हाथ खुला रहेगा, जिससे आप किसी भी काम में आगे बढ़ेंगे। जो लोग किसी नए घर आदि की योजना बना रहे थे, उन्हें अपनी इनकम को ध्यान में रखकर ही काम करना बेहतर रहेगा। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएं। यदि आपको कोई टेंशन थी, तो आप अपने पिताजी से बातचीत करके समाधान पा सकते हैं। आपकी संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।
♓ मीन राशिः आज का राशिफल
आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं, नहीं तो कोई गड़बड़ी हो सकती है। बॉस को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, इसलिए बहुत ही तोल मोल कर बोलें। परिवार के सदस्यों को आप कहीं पिकनिक आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।