स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण, फूलों की होली और भजन संध्या से सजा समारोह
वाराणसी में स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी के पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित, डॉ. नीलकंठ तिवारी ने दिलाई शपथ; भजन संध्या और फूलों की होली ने बढ़ाई आयोजन की गरिमा।
वाराणसी से अश्वनी सेठ की रिपोर्ट
वाराणसी। काशी की सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता की झलक उस समय देखने को मिली जब स्वर्णकार क्षत्रिय कमेटी द्वारा गोलघर स्थित काशी पत्रकार संघ के गर्दे सभागार में भव्य पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी उपस्थित रहे।
समारोह का शुभारंभ ‘इवेंट प्लानर’ के नीरज सेठ की टीम द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। निवर्तमान अध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मंचासीन संरक्षकों का भी पारंपरिक तरीके से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर डॉ. नीलकंठ तिवारी ने नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम सेठ ‘बच्चा’, महामंत्री राजू वर्मा तथा कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही अन्य पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को भी मनोनयन पत्र एवं बैज प्रदान किए गए।
अपने संबोधन में डॉ. तिवारी ने कहा कि किसी भी पद पर आसीन होने के बाद व्यक्ति की जिम्मेदारियां कई गुना बढ़ जाती हैं। उन्होंने कहा, “व्यक्ति को कोई भी दायित्व मिले, उसे अपने निजी सुखों के साथ समझौता करना ही पड़ता है।” उन्होंने यह भी कहा कि समाज के कार्यक्रमों में होने वाली त्रुटियां पूरे समाज की होती हैं, जबकि सफलता का श्रेय अक्सर व्यक्ति विशेष को मिल जाता है। उन्होंने आगामी शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए बाबा कालभैरव से प्रार्थना की।
नवनियुक्त अध्यक्ष घनश्याम सेठ ‘बच्चा’ ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे सभी वर्गों को साथ लेकर इस बार बाबा कालभैरव की स्वर्ण-रजत प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप देने का प्रयास करेंगे। साथ ही “काशी के कोतवाल” नामक स्मारिका के प्रकाशन की भी घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान भजनों की मधुर प्रस्तुति ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। वहीं गुलाब की पंखुड़ियों से खेली गई फूलों की होली ने समारोह में उत्सव का रंग घोल दिया।
समारोह का संचालन पूर्व पार्षद एवं सलाहकार सदस्य किशोर कुमार सेठ ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अनुज गौतम ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में संरक्षकगण गंगाराम, विनोद कुमार सेठ, श्याम सुंदर सिंह, रवि सर्राफ, कृष्ण कुमार सेठ ‘बच्चू’ सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा मुरली मनोहर सिंह, डॉ. कैलाश सिंह विकास, अशोक वर्मा, रविशंकर सिंह, एडवोकेट दुर्गा प्रसाद सेठ, ईश्वर दयाल सिंह सेठ, अनुज गौतम ‘बंटी’, सत्यप्रकाश सेठ, श्याम कुमार सर्राफ, सत्यनारायण सेठ, सतीश कुमार सिंह, अमित सोनी ‘मंटू’, जनार्दन वर्मा, सुरेंद्र सेठ, अवधेश सेठ, प्रताप सिंह, संदीप सेठ, रूपा गौतम, सुनिति सिंह, दिव्या सिंह, सुनंदा सेठ, ईशा सेठ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
यह समारोह सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपरा और सामूहिक जिम्मेदारी का एक सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।