Varanasi News: शिवपुर में दलालों का तांडव; पत्रकार को जातिसूचक गाली और 'रेप केस' में फंसाने की धमकी, आखिर मौन क्यों है पुलिस?

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में कांशीराम आवास के दलालों ने पत्रकार शिवम सरोज को दी जान से मारने की धमकी। सोनी सेठ और रमेश त्यागी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप।

Jan 14, 2026 - 13:02
 0
Varanasi News: शिवपुर में दलालों का तांडव; पत्रकार को जातिसूचक गाली और 'रेप केस' में फंसाने की धमकी, आखिर मौन क्यों है पुलिस?

वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मान्यवर कांशीराम आवास योजना में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि अब सच दिखाना जानलेवा साबित हो रहा है क्षेत्र के सक्रिय दलालों द्वारा कांशीराम आवास में चल रही अवैध खरीद-फरोख्त और कमरों को किराए पर देने की खबरों को प्रकाशित करने पर एक क्षेत्रीय पत्रकार को न केवल जान से मारने की धमकी दी जा रही है, बल्कि उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाने का षड्यंत्र भी रचा जा रहा है。

पत्रकार को जातिसूचक शब्द और 'महिला कार्ड' की धमकी

क्षेत्रीय पत्रकार शिवम सरोज (निवासी- ब्लॉक नंबर 100, रूम नंबर 2, नया कांशीराम आवास) का आरोप है कि भ्रष्टाचार की खबर चलाने से बौखलाई सोनी सेठ (पुत्री स्व. शंकर लाल सेठ) ने उन्हें फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां दीं。 आरोप है कि महिला ने पत्रकार के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें 'चमार-सियार' कहा और छेड़खानी व बलात्कार जैसे संगीन फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी。

महिला ने पत्रकार पर दबाव बनाते हुए कहा कि खबर तुरंत डिलीट करो, वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा。 महिला का दावा है कि उसकी पहुंच डीएम और कमिश्नर कार्यालय तक है और पुलिस उसकी जेब में रहती है。

दलाली का मुख्य 'सिंडिकेट': रमेश त्यागी और सोनी सेठ की जुगलबंदी

सूत्रों और पीड़ित पत्रकार के अनुसार, इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड रमेश त्यागी (निवासी- ब्लॉक नंबर 47, रूम नंबर 5) है, जो खुद को बसपा का नेता बताता है。

  • अवैध वसूली: रमेश त्यागी पर आरोप है कि वह बिजली कनेक्शन दिलाने, आवास दिलाने और बिजली बिल माफ कराने के नाम पर गरीबों को गुमराह कर अवैध वसूली करता है。

  • महिला मंडली का सहारा: शातिर रमेश त्यागी ने सोनी सेठ और अन्य महिलाओं की एक मंडली बना रखी है。 जब भी कोई मामला फंसता है, वह महिलाओं को आगे कर देता है ताकि 'महिला कार्ड' के जरिए प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके。

  • डूडा कनेक्शन: जानकारी के अनुसार, रमेश त्यागी डूडा (शहरी आवास विकास विभाग) द्वारा बनाई गई कमेटी से जुड़ा है, जिसका फायदा उठाकर वह सरकारी आवासों पर कब्जा करने और उन्हें बेचने या किराए पर देने का काम सोनी सेठ के साथ मिलकर कर रहा है。

शिवपुर पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल

आरोप है कि रमेश त्यागी पूर्व में भी कई बार चौकी पर अपनी हरकतों के लिए पीटा जा चुका है, लेकिन उसका वर्चस्व अब भी कायम है。 पत्रकार शिवम सरोज का दावा है कि उनके पास आवासों की बिक्री और किराए के पुख्ता सबूत मौजूद हैं, फिर भी शिवपुर पुलिस इन गुंडा प्रवृत्ति के लोगों पर कार्रवाई करने के बजाय मौन साधे हुए है。

संपन्न भारत न्यूज़ प्रशासन और पुलिस कमिश्नर वाराणसी से मांग करता है कि एक दलित पत्रकार को दी जा रही धमकियों और सरकारी संपत्ति की हो रही लूट पर तत्काल संज्ञान लिया जाए और दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाए。