विश्व एड्स दिवस वाराणसी: 'युवा पीढ़ी आगे आये, HIV/AIDS को दूर भगाएं' - राज स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में जेंडर हिंसा और HIV/AIDS जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Vishva AIDS Diwas Varanasi: राज स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम। HIV/AIDS के कारण, बचाव और जेंडर हिंसा को रोकने पर चर्चा। 157 लोगों ने किया प्रतिभाग।

Dec 1, 2025 - 19:17
 0
विश्व एड्स दिवस वाराणसी: 'युवा पीढ़ी आगे आये, HIV/AIDS को दूर भगाएं' - राज स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में जेंडर हिंसा और HIV/AIDS जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन एवं बनारस नेटवर्क फॉर पॉजिटिव पीपुल्स लिविंग विथ HIV/AIDS सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आज, विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day) के अवसर पर, राज स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस कॉलेज, बाबतपुर में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले 16 दिवसीय जेंडर आधारित हिंसा के खिलाफ अभियान का हिस्सा था।

इस कार्यक्रम में शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और छात्रों सहित कुल 157 लोगों ने प्रतिभाग किया।


PPT के माध्यम से दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम का उद्घाटन श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन से सह निदेशिका बैजंती पटेल \, कॉलेज निदेशक डॉ. अवधेश सिंह, मालवीय गंगा रिसर्च सेंटर BHU के प्रोग्राम निदेशक रविन्द्र सहाय, और बनारस नेटवर्क से संतोष द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया।

  • मुख्य उद्देश्य: कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य HIV/AIDS के चार कारण व बचाव तथा उपचार के बारे में पीपीटी (PPT) के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी देना था। साथ ही, जेंडर आधारित हिंसा को कैसे रोका जाए, इस पर भी गहन चर्चा की गई।

  • अध्यक्षता: कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन की सह निदेशिका बैजंती पटेल जी द्वारा की गई।


जागरूकता और सशक्तिकरण के नारे

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने HIV/AIDS और महिला सशक्तिकरण को लेकर जोरदार नारे लगाए:

  • HIV/AIDS जागरूकता: "युवा पीढ़ी आगे आये, HIV/AIDS को दूर भगाएं", "श्री लक्ष्मीकुण्ड ने ठाना है HIV/AIDS को हराना है"।

  • महिला सशक्तिकरण: "हम भारत की नारी है, फूल नहीं चिंगारी है", "कल की सीता आज की नारी, नहीं रहेगी अब बेचारी", "महिलाओं ने कर दिया कमाल, चूल्हे से पहुंचीं चौपाल", "महिला हिंसा बंद करों, जेंडर हिंसा बंद करों"।

कार्यक्रम का संचालन बनारस नेटवर्क के परियोजना कोऑर्डिनेटर संतोष कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री लक्ष्मीकुण्ड फाउंडेशन के परियोजना कोऑर्डिनेटर गौतम द्वारा किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में राज स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस कॉलेज के प्रबंधक राजबीर सिंह, प्रिंसिपल विवेक प्रकाश दूबे सहित दोनों फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं (शनिकुमार रंजन , मनोज कुमार, नीता देवी, आदि) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।