नक्कीघाट की वृद्ध महिला लापता, परिजनों ने लगाई खोज की गुहार
वाराणसी के थाना जैतपुरा क्षेत्र स्थित नक्कीघाट से लापता हुई वृद्ध महिला चमेली देवी की तलाश जारी है। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए आमजन से जानकारी देने की अपील की है।
वाराणसी। शहर के नक्कीघाट क्षेत्र से एक वृद्ध महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना जैतपुरा क्षेत्र निवासी चमेली देवी, पत्नी स्वर्गीय दशमीराम, बीते 8 मई शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे अपने घर से निकली थीं, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस से शिकायत की।
बताया जा रहा है कि परिजनों द्वारा चौकाघाट पुलिस चौकी में गुमशुदगी की सूचना दी गई थी, जिसके बाद 10 मई 2026 को मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। परिवार के लोगों के अनुसार चमेली देवी को आखिरी बार बड़ी गैबी क्षेत्र में देखा गया था।
महिला के अचानक लापता होने से परिवार के लोग काफी परेशान हैं और लगातार उनकी तलाश कर रहे हैं। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को चमेली देवी के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी पुलिस चौकी या पम्पलेट पर दिए गए गुड्डु के मोबाइल नंबर पर संपर्क करें। जानकारी देने वाले व्यक्ति को उचित पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के क्षेत्रों में महिला की तलाश की जा रही!!!
गुड्डु मोबाइल नम्बर 9565586075