ICAI वाराणसी शाखा द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन, BHU में जुटे देश भर के दिग्गज सीए
ICAI वाराणसी शाखा द्वारा BHU के स्वतंत्रता भवन में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सीए अनिकेत तलाटी और बिमल जैन जैसे विशेषज्ञों ने जीएसटी व इनकम टैक्स पर दी जानकारी।
वाराणसी न्यूज़: दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की वाराणसी शाखा द्वारा दो दिवसीय 'राष्ट्रीय सम्मेलन' का सफल और भव्य शुभारंभ आज दिनांक 17/12/2025 को बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्वतंत्रता भवन में किया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंसी के पेशे में आ रहे तकनीकी बदलावों और कर संबंधी नवीनतम विषयों पर चर्चा करना रहा।
दिग्गज वक्ताओं ने साझा किए विचार
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीए अनिकेत तलाटी (पूर्व अध्यक्ष, ICAI नई दिल्ली) एवं विशिष्ट अतिथियों— सीए जय छैरा, सीए अभय छाजेड, सीए ज्ञान चंद्र मिश्रा और सेंट्रल काउंसिल मेंबर सीए पंकज जी शाह द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों ने विभिन्न तकनीकी सत्रों के माध्यम से ज्ञानवर्धन किया:
-
ग्लोबल आउटसोर्सिंग: सीए अनिकेत तलाटी और सीए स्वेतांग पंड्या ने बताया कि कैसे भारतीय सीए फर्में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
-
जीएसटी 2.0: प्रसिद्ध वक्ता सीए बिमल जैन ने जीएसटी के व्यावहारिक पहलुओं और आगामी चुनौतियों पर विस्तार से जानकारी दी।
-
इनकम टैक्स: सीए पंकज जी शाह ने "फेसलेस असेसमेंट में प्रभावी प्रस्तुतीकरण" विषय पर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का मार्गदर्शन किया।
वाराणसी शाखा की पेशेवर क्षमता निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता
ICAI वाराणसी शाखा के अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य सदस्यों को बदलते कर कानूनों और वैश्विक अवसरों के लिए सक्षम बनाना है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शाखा उपाध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा द्वारा किया गया।
मीडिया प्रभारी एवं संयोजक सीए किशन तुलस्यान ने कार्यक्रम की सफलता और सत्रों की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। सम्मेलन के आयोजन में कांफ्रेंस चेयरमैन सीए श्री नारायण खेमका, संयोजक सीए मुकुल कुमार शाह और सीए सतीश चाँद जैन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रहे शामिल
समारोह में शाखा सचिव सीए विकास द्विवेदी, कोषाध्यक्ष सीए रंजीत कुमार पांडे, सिकासा अध्यक्ष सीए श्री प्रकाश पांडेय, सीए नमन कपूर और शाखा के पूर्व अध्यक्षगण— सीए विजय प्रकाश, सीए जय प्रधवानी, सीए दीपक अग्रवाल, सीए ब्रजेश जायसवाल, सीए प्यारे कृष्णा अग्रवाल सहित भारी संख्या में सीए सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।