मुजफ्फरपुर बुलडॉग हमला: 4 साल की मासूम बच्ची पर पालतू बुलडॉग ने किया जानलेवा हमला, बालों सहित नोंच ली सिर की चमड़ी; इलाज के दौरान हुई मौत

Muzaffarpur Bulldog Hamla: मुजफ्फरपुर में पालतू बुलडॉग ने 4 साल की मासूम शिवानी पर जानलेवा हमला किया। कुत्ते ने बालों सहित सिर की चमड़ी नोंच ली, बच्ची की इलाज के दौरान मौत।

Nov 27, 2025 - 10:36
 0
मुजफ्फरपुर बुलडॉग हमला: 4 साल की मासूम बच्ची पर पालतू बुलडॉग ने किया जानलेवा हमला, बालों सहित नोंच ली सिर की चमड़ी; इलाज के दौरान हुई मौत

मुजफ्फरपुर, बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर से रोंगटे खड़े कर देने वाली और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। पारू थाना क्षेत्र के मोहजमा गांव में एक पालतू बुलडॉग नस्ल के कुत्ते ने 4 साल की मासूम बच्ची शिवानी पर जानलेवा हमला कर दिया। बुलडॉग ने बच्ची के बालों सहित सिर की चमड़ी नोंच डाली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बुधवार को इलाज के दौरान एसकेएमसीएच में बच्ची की मौत हो गई।

इस खौफनाक वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और पालतू खतरनाक कुत्तों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।


जंजीर छूटने से हुआ हमला

बच्ची के पिता कमलेश सहनी ने घटना का ब्योरा देते हुए बताया कि मंगलवार को उनकी बेटी शिवानी अपने भाई-बहन के साथ गांव में देवी स्थान पर पूजा देखने जा रही थी।

  • लापरवाही: थोड़ी ही दूरी पर दबंग परिवार का एक सदस्य कुत्ते को जंजीर में बांधे टहला रहा था। इसी दौरान युवक के हाथ से जंजीर छूट गई और कुत्ते ने बच्चों पर अचानक हमला कर दिया।

  • हमला: दो बच्चे किसी तरह भाग गए, लेकिन बुलडॉग ने शिवानी को जबड़े से पकड़ लिया। डॉगी ने बच्ची के सिर को पकड़कर चमड़ी समेत बाल खींच लिए, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई।

  • मौत: उसे सीएचसी से एसकेएमसीएच रेफर किया गया था, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


15 दिन पहले ही खरीदा गया था बुलडॉग

पता चला है कि दबंग परिवार ने यह बुलडॉग का जोड़ा मात्र 15 दिन पहले ही सोनपुर मेले से खरीदकर लाया था। हमला करने वाला कुत्ता इनमें से एक था। शिवानी अपने दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी।

पारू थाने के थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।