Varanasi: कंदवा में गोस्वामी समाज का विराट सम्मेलन आयोजित, समाज को मजबूत बनाने पर जोर
वाराणसी के कंदवा क्षेत्र में गोस्वामी समाज द्वारा विराट सम्मेलन का आयोजन, मुख्य अतिथि जगदम्बा प्रसाद गोस्वामी सहित कई वक्ताओं ने समाज को संगठित और मजबूत बनाने पर दिया जोर।
वाराणसी से अश्वनी सेठ की रिपोर्ट
वाराणसी। कंदवा क्षेत्र में रविवार को गोस्वामी समाज द्वारा एक विराट सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगदम्बा प्रसाद गोस्वामी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भगवा धारी पार्टी रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से मनोज गिरी, तुषार गोस्वामी, नितिन गोस्वामी और कंचन गिरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने गोस्वामी समाज की परंपरा, सामाजिक योगदान और एकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर समाज के विकास और उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें गायन, वादन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में लगभग 400 से अधिक लोगों की भागीदारी रही, जिससे आयोजन में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का संचालन अभिषेक गिरी, नित्यानंद गिरी, मिश्रीलाल गिरी, रोहित गिरी और धीरेन्द्र गिरी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में नित्यानंद गिरी और अभिषेक गिरी ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।