दंत स्वास्थ्य विज्ञानी मदनलाल का भावभीना विदाई समारोह संपन्न

वाराणसी में इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एंड टेक्नोलॉजी एसोसिएशन द्वारा सेवानिवृत्त दंत स्वास्थ्य विज्ञानी श्री मदनलाल जी का भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. पुष्पा सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

May 22, 2026 - 09:57
May 22, 2026 - 09:57
 0
दंत स्वास्थ्य विज्ञानी मदनलाल का भावभीना विदाई समारोह संपन्न

वाराणसी। इंडियन डेंटल हाइजीनिस्ट एंड टेक्नोलॉजी एसोसिएशन वाराणसी के तत्वावधान में 19 मई 2026 को सेवानिवृत्त दंत स्वास्थ्य विज्ञानी श्री मदनलाल जी का विदाई समारोह साझा-चूल्हा, बाबतपुर रोड वाराणसी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दंत स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ एवं सम्मानित लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

समारोह की मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक (दंत) डॉ. पुष्पा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “दंत स्वास्थ्य विज्ञानी दंत चिकित्सालयों की रीढ़ हैं और उनके बिना दंत स्वास्थ्य सेवाओं की कल्पना करना संभव नहीं है।” उन्होंने श्री मदनलाल जी के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम का संचालन इंडियन डेंटल हाइजीन एंड टेक्नोलॉजी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व सेवानिवृत्त पी .एन. शर्मा, बाबूलाल गुप्ता एवं बी.आर. खान भी उपस्थित रहे और उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए  मदनलाल को शुभकामनाएं दीं।

समारोह में विपनेश सिंह, निसार अहमद, आसिफ, आकाश, सपना तिवारी, प्रमोद प्रजापति, दीपक पटेल सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मदनलाल को अधिवर्षता एवं सेवानिवृत्ति की बधाई दी।

कार्यक्रम का वातावरण भावुक एवं सम्मानपूर्ण रहा, जहां उपस्थित लोगों ने मदन के स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।