नोएडा आईटी इंजीनियर रैपिडो ड्राइवर: होम लोन चुकाने के लिए 'रैपिडो' चला रहा बेरोजगार IT इंजीनियर, सोशल मीडिया पर बयां हुई दास्तां
Noida IT Engineer Rapido Driver: ग्रेटर नोएडा में होम लोन चुकाने के लिए 2 महीने से बेरोजगार IT इंजीनियर रैपिडो चला रहा है। सोशल मीडिया पर दास्तां हुई वायरल, IT सेक्टर की अनिश्चितता उजागर।
नोएडा, उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में एक आईटी इंजीनियर (IT Engineer) की मार्मिक कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो गई है, जिसने टेक सेक्टर में बढ़ती बेरोजगारी और होम लोन के दबाव को उजागर किया है। बेहतर अवसरों की उम्मीद में अपनी नौकरी छोड़ने वाले इस इंजीनियर को अब होम लोन (Home Loan) की ईएमआई और घर खर्च चलाने के लिए रैपिडो राइड्स चलानी पड़ रही हैं।
नोमैडिक तेजू नामक यूजर ने यह दास्तां साझा की है, जिसके मुताबिक, उनका यह दोस्त दो महीने से बेरोजगार है, बावजूद इसके वह किसी तरह अपना खर्च चला रहा है।
गौड़ सिटी से रैपिडो ड्राइवर बनने का सफर
नोमैडिक तेजू के दोस्त का घर ग्रेटर नोएडा के गौड़ सिटी में है। आर्थिक दबाव के कारण उन्हें कई बड़े फैसले लेने पड़े:
-
घर किराए पर दिया: इंजीनियर दोस्त ने लोन पर लिया हुआ अपना शानदार फ्लैट किराए पर चढ़ा दिया।
-
सस्ते मकान में शिफ्ट: होम लोन की किश्तें चुकाने के लिए वह खुद परिवार के साथ कहीं किराए के सस्ते मकान में शिफ्ट हो गए हैं।
-
पार्ट टाइम काम: दो महीने से बेरोजगार होने के बावजूद, वह होम लोन की किश्त दे सकें, इसके लिए वह पार्ट टाइम रैपिडो बाइक चला रहा है और साथ ही कुछ फ्रीलांसिंग का काम भी कर रहा है।
AI और बेरोजगारी पर लोगों की प्रतिक्रिया
इस वायरल पोस्ट पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है, जो आईटी सेक्टर में छाई अनिश्चितता को दर्शाती हैं:
-
भविष्य की चिंता: एक यूजर ने लिखा कि "यह तो बस शुरुआत है। आईटी सेक्टर में बड़ी संख्या में लोग पहले ही अपनी नौकरी खो चुके हैं और भविष्य में और भी अधिक लोग अपनी नौकरी खो देंगे।"
-
AI का डर: तीसरे उपयोगकर्ता ने कहा, "एआई (AI) को अधिक अपनाने से स्थिति और खराब हो जाएगी। AI हम सभी पर भारी पड़ने वाला है।"
-
सलाह: कई लोगों ने सुझाव दिया कि जिन लोगों पर होम लोन का बोझ है, उन्हें ऊंची दरों पर मकान बेच देना चाहिए और बड़ी चीज़ों की खरीददारी से बचना चाहिए।
यह कहानी दिखाती है कि कैसे बेहतर करियर की तलाश में उठाया गया एक कदम, आर्थिक मंदी के चलते होम लोन जैसे बड़े वित्तीय बोझ के सामने मुश्किल बन सकता है।