विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप वाराणसी में सफल आयोजन, 200 बच्चों ने लिया भाग; संदीप प्रजापति बने ओवर ऑल चैंपियन
Vishwakarma Martial Arts Championship Varanasi: वाराणसी में यूपी स्टेट कॉम्बैट मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप संपन्न। सोनभद्र, अमेठी समेत 4 जिलों के 200 बच्चों ने भाग लिया। संदीप प्रजापति बने ओवर आल चैंपियन।
वाराणसी, उत्तर प्रदेश: वाराणसी में प्रतिभा और साहस का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला, जब विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स के द्वारा आज दिनांक 23 नवंबर 2025 (रविवार) को यू पी स्टेट कॉम्बैट मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया गया। नक्खी घाट स्थित रॉयल पैलेस, दानियालपुर में आयोजित इस प्रतियोगिता में सोनभद्र, अमेठी, सिद्धार्थ नगर और वाराणसी जिले से लगभग 200 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मार्शल आर्ट्स और वेपंस का प्रदर्शन
इस चैंपियनशिप में अभ्यर्थियों ने अपनी कला, शक्ति और एकाग्रता का प्रदर्शन किया।
-
प्रदर्शन: बच्चों ने फाइट (Combat), काता (Kata), जिमनास्टिक और वेपंस (Weapons) जैसे विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा दिखाई।
-
सम्मान: प्रतियोगिता में विजयी अभ्यर्थियों को ग्रैंड मास्टर श्री मुकेश राठौड़ जी के कर कमलों द्वारा गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल प्रदान किए गए।
ओवर आल चैंपियन विजेता:
-
ओवर आल चैंपियन: संदीप प्रजापति
-
दूसरा स्थान: साहिल मौर्या
-
तृतीय स्थान: करन भारद्वाज
अतिथियों का सम्मान और आयोजन समिति का सहयोग
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों का सम्मान किया गया, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
-
मुख्य अतिथि: ग्रैंड मास्टर मुकेश राठौड़ जी को विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स के संस्थापक रमाशंकर विश्वकर्मा के द्वारा अंग वस्त्रम व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
-
विशेष अतिथि: स्थानीय पार्षद जितेंद्र कुशवाहा को उपाध्यक्ष गोविंद विश्वकर्मा के द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं, कारगिल योद्धा अजय कुमार सिंह को श्री राजेश्वर मौर्या जी के द्वारा माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन विवेक विश्वकर्मा द्वारा किया गया। रेफरी की महत्वपूर्ण भूमिका में सत्या सिंह, बेबी, खुशी, साधना, पलक, संदीप प्रजापति, और अन्य प्रशिक्षु शामिल रहे।
यह चैंपियनशिप विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप वाराणसी द्वारा युवाओं में अनुशासन और शारीरिक क्षमता के विकास को बढ़ावा देने का एक सफल प्रयास साबित हुई।