Agra : आगरा में गजब! ताजमहल पार्किंग में बिना ड्राइवर के दौड़ी कार, 5 पर्यटक घायल, मची चीख-पुकार

"आगरा में गजब! ताजमहल पार्किंग में बिना ड्राइवर के दौड़ी कार, 5 पर्यटक घायल, मची चीख-पुकार! जानें कैसे हुआ यह हैरान करने वाला हादसा।"

Agra : आगरा में गजब! ताजमहल पार्किंग में बिना ड्राइवर के दौड़ी कार, 5 पर्यटक घायल, मची चीख-पुकार

                                                                                       ताजमहल पार्किंग में बिना ड्राइवर के अचानक चल पड़ी गाड़ी

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार को ताजमहल की पश्चिमी गेट पार्किंग में एक हैरान करने वाला हादसा हो गया। यहां खड़ी एक कार अचानक बिना ड्राइवर के ही चलने लगी और तेजी से वहां खड़े पर्यटकों के एक समूह में जा घुसी। उल्टी दिशा में दौड़ती कार को देखकर लोगों की चीखें निकल गईं और अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में 4 से 5 पर्यटक घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

यह अजीबोगरीब घटना सुबह करीब 10:45 बजे हुई। दिल्ली से अपने परिवार के साथ ताजमहल घूमने आए रवि नाम के एक व्यक्ति ने अपनी कार ताजमहल की पश्चिमी पार्किंग में खड़ी की थी। जल्दबाजी में वह कार का हैंडब्रेक लगाना भूल गया। पार्किंग थोड़ी ढलान वाली होने के कारण और हवा के दबाव से खड़ी कार धीरे-धीरे पीछे की ओर लुढ़कने लगी। देखते ही देखते उसकी रफ्तार बढ़ गई और वह सीधे दुकान के पास खड़े पर्यटकों के ऊपर चढ़ गई। इस हादसे में 4 से 5 पर्यटक बुरी तरह से घायल हो गए, जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

हादसे के बाद पुलिस ने कार के नंबर से उसके मालिक का पता लगाया और उसे तुरंत ताजमहल की पश्चिमी गेट पार्किंग में बुलाया। कार दिल्ली के रहने वाले रवि की थी। रवि ने पुलिस को बताया कि वह जल्दबाजी में गाड़ी का हैंडब्रेक लगाना भूल गया था और उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए घायलों को मुआवजा देने की बात कही है।

पुलिस का कहना है कि गनीमत रही कि हादसे में किसी को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। खासकर अगर कार के पास कोई छोटा बच्चा होता तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार सुबह से आगरा में तेज हवा चल रही थी और ताजमहल की पार्किंग में ढलान वाला इलाका है। कार चालक ने जहां गाड़ी पार्क की थी, वह ऊंचाई वाला क्षेत्र था। तेज हवा के झोंके से कार धीरे-धीरे पीछे खिसकने लगी और बिना किसी नियंत्रण के लुढ़कते हुए सीधे पर्यटकों से टकरा गई।

यह घटना ताजमहल जैसी व्यस्त जगह पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाती है। हालांकि यह मानवीय भूल का नतीजा था, लेकिन ऐसे हादसों से बचने के लिए पार्किंग स्थलों पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है