Ayodhya : अयोध्या में कल राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, CM योगी रहेंगे मौजूद और यहीं मनाएंगे 53वां जन्मदिन

अयोध्या राम मंदिर के प्रथम तल पर 5 जून को राम दरबार और अन्य विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहेंगे. खास बात यह है कि इसी दिन सीएम योगी अपना 53वां जन्मदिन भी अयोध्या में ही मनाएंगे.

Ayodhya : अयोध्या में कल राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, CM योगी रहेंगे मौजूद और यहीं मनाएंगे 53वां जन्मदिन

Ram Darbar Pran Pratishtha : अयोध्या राम मंदिर परिसर में राम दरबार की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा 5 जून को होने जा रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे और समारोह के मुख्य यजमान की भूमिका निभाएंगे। CM योगी राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाएंगे और नेत्रोमिलन की प्रक्रिया भी पूरी करेंगे।

यह एक संयोग ही है कि 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिन है, और वह इस बार अपना जन्मदिन अयोध्या में ही मनाएंगे। CM योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचेंगे और राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, वे हनुमान गढ़ी में दर्शन-पूजन करेंगे और मणिराम दास की छावनी जाकर महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री सरयू महोत्सव का उद्घाटन भी करेंगे और नगर निगम के उपलब्धि समारोह में भी उनके जाने की संभावना है। मंदिर परिसर में समारोह की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं, और एक छोटा पंडाल भी सजाया जा रहा है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे और मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। एसपी सुरक्षा ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा अभेद्य है और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से मंदिर की निगरानी की जा रही है। एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी समेत सिविल पुलिस के जवानों की टीम तैनात कर दी गई है और प्रशासन के स्तर से मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी भी लगाई गई है।

महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री राजा राम समेत अन्य देवों को प्रतिष्ठित करने आ रहे हैं। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एक संन्यासी ने प्रदेश के आध्यात्मिक मूल्यों को समझा और उन्हें ऊर्जावान बना दिया। आज अयोध्या के लोगों को आजीविका के लिए बाहर नहीं जाना पड़ता, यहीं व्यवसाय कर रहे हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि आज गूगल पर अयोध्या सर्च करने पर सबसे पहले दीपोत्सव की छवि बनती है, जो अयोध्या के गौरव को दर्शाता है।

सरयू महोत्सव के आयोजक आंजनेय सेवा संस्थान के अध्यक्ष शशिकांत दास ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या का गौरव लौटा दिया है। उन्होंने ही प्रभु राम को "टाट से निकाल भव्य मंदिर में विराजमान" कराया है। 5 जून को एक बार फिर वह राजा राम को प्रतिष्ठित करेंगे। उन्होंने त्रेतायुग के वशिष्ठ जी द्वारा किए गए राजतिलक की तुलना करते हुए कहा कि अब योगी महाराज प्रभु राम का तिलक करेंगे।