Varanasi : असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक, बोले- "धन्य हो गया"

असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने आज कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर और गंगा संगम घाट पर्यटन और रोजगार के साथ-साथ संस्कार भी दे रहा है, और यहां आकर वे "धन्य" हो गए।

Varanasi : असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक, बोले- "धन्य हो गया"

Varanasi News : असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने शुक्रवार को कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया। उन्होंने जलाभिषेक, दर्शन-पूजन और मंदिर का अवलोकन करने के बाद कहा कि यह स्थान संस्कार और संस्कृति की पहली कड़ी है और यहां आकर वह धन्य हो गए


धार्मिक स्थलों के विकास की सराहना

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से धार्मिक स्थलों का विकास हुआ है, जिससे सभी को संस्कारित होने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा, "देशवासियों के लिए मंगलकामनाएं और असम के लोगों के कल्याण की बाबा मार्कंडेय से मन्नतें भी मांगीं।"

उन्होंने आगे कहा कि मार्कंडेय महादेव मंदिर और गंगा संगम घाट का विकास न केवल रोज़गार और पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि लोगों को संस्कारित भी कर रहा है। राज्यपाल ने बताया कि यहां आकर उनका मन बहुत आह्लादित हुआ।


वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक

मंदिर के पुजारी बजरंगी गिरी, पप्पू गिरी, गौरव गिरी, श्यामू गिरी, मुन्ना गिरी और आकाश पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राज्यपाल से रुद्राभिषेक करवाया। लक्ष्मण आचार्य ने दिव्य दर्शन-पूजन कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। गोस्वामी समाज के लोगों ने राज्यपाल को मार्कंडेय महादेव का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। इस दौरान उनके साथ खादी ग्रामोद्योग आयोग भारत सरकार के सदस्य अजय सिंह मुन्ना रघुवंशी, शशि मिश्रा सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।